ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड आदित्यपुरआदित्यपुर : बकरी चराने गयी महिला की ट्रेन की चपेट आकर मौत

आदित्यपुर : बकरी चराने गयी महिला की ट्रेन की चपेट आकर मौत

आदित्यपुर-गम्हरिया रेलखंड पर आरआईटी रेल पुलिया के नीचे शर्मा बस्ती के समीप 50 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गयी। हादसे की शिकार महिला...

आदित्यपुर : बकरी चराने गयी महिला की ट्रेन की चपेट आकर मौत
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरTue, 20 Dec 2022 02:20 AM
ऐप पर पढ़ें

आदित्यपुर। आदित्यपुर-गम्हरिया रेलखंड पर आरआईटी रेल पुलिया के नीचे शर्मा बस्ती के समीप 50 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गयी। हादसे की शिकार महिला का नाम सोमवारी गोप पति श्रीराम गोप है। महिला की तीन बेटियां हैं। घटना सोमवार दोपहर करीब दो बजे की है। परिजनों के अनुसार महिला बकरी चराने गयी थी। वहां से लौटने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गयी। स्थानीय लोगों ने महिला का शव रेलवे ट्रेक पर देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना आदित्यपुर थाना को दी। फिलहाल, आदित्यपुर पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।