ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजएनसीआर को रेलमंत्री राजभाषा शील्‍ड मिलेगी

एनसीआर को रेलमंत्री राजभाषा शील्‍ड मिलेगी

उत्तर मध्‍य रेलवे को राजभाषा हिंदी के प्रयोग, प्रसार और उत्‍कृष्‍ट कार्य के लिए रेल मंत्रालय की ओर से प्रथम पुरस्‍कार के रूप में रेलमंत्री राजभाषा...

एनसीआर को रेलमंत्री राजभाषा शील्‍ड मिलेगी
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजWed, 11 Jan 2023 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज। उत्तर मध्‍य रेलवे को राजभाषा हिंदी के प्रयोग, प्रसार और उत्‍कृष्‍ट कार्य के लिए रेल मंत्रालय की ओर से प्रथम पुरस्‍कार के रूप में रेलमंत्री राजभाषा शील्‍ड प्रदान करने की घोषणा की गई है।

जीएम सतीश कुमार के नेतृत्व में महाप्रबंधक कार्यालय सहित पूरे जोन में राजभाषानीति का अनुपालन और हिंदी के अधिक प्रयोग का अभियान चला रहा है। इससे पहले भी रेलवे बोर्ड की ओर से एनसीआर को वर्ष 2011 और 2013 में द्वितीय पुरस्‍कार स्‍वरूप रेलमंत्री राजभाषा ट्रॉफी से नवाजा गया था। वर्ष 2017 में एनसीआर को प्रथम पुरस्‍कार स्‍वरूप रेलमंत्री राजभाषा शील्ड से नवाजा गया था। वर्ष 2021 में भारतीय रेल के सभी कारखानों में राजभाषा हिंदी का सर्वाधिक प्रयोग करने के लिए वैगन मरम्‍मत कारखाना, झांसी को आदर्श कारखाना के रूप में चुना गया था। हाल ही में नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति प्रयागराज ने भी उत्तर मध्‍य रेलवे मुख्‍यालय को चल वैजयंती के प्रथम पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया था।

सह प्रधान मुख्‍य सुरक्षा आयुक्‍त को रजक पदक

रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड ने एनसीआर के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्‍य सुरक्षा आयुक्‍त रवीन्‍द्र वर्मा को रेल मंत्री राजभाषा रजत पदक देने की घोषणा की गई है। उन्हें राजभाषा कार्यान्‍वयन और प्रयोग-प्रसार के क्षेत्र में किए गए उत्‍कृष्‍ट एवं सराहनीय कार्य के लिए पदक दिया जाएगा। जीएम सतीश कुमार और मुख्‍य राजभाषा अधिकारी शशि कांत सिंह ने बधाई दी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।