ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड धनबादरेल अधिकारियों ने किया ऊर्जा संरक्षण पर मंथन

रेल अधिकारियों ने किया ऊर्जा संरक्षण पर मंथन

धनबाद रेल मंडल में 14 से 20 दिसंबर तक ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। शुक्रवार को ऊर्जा संरक्षण विषय पर धनबाद मंडल प्रबंधक कार्यालय में...

धनबाद रेल मंडल में 14 से 20 दिसंबर तक ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। शुक्रवार को ऊर्जा संरक्षण विषय पर धनबाद मंडल प्रबंधक कार्यालय में...
1/ 2धनबाद रेल मंडल में 14 से 20 दिसंबर तक ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। शुक्रवार को ऊर्जा संरक्षण विषय पर धनबाद मंडल प्रबंधक कार्यालय में...
धनबाद रेल मंडल में 14 से 20 दिसंबर तक ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। शुक्रवार को ऊर्जा संरक्षण विषय पर धनबाद मंडल प्रबंधक कार्यालय में...
2/ 2धनबाद रेल मंडल में 14 से 20 दिसंबर तक ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। शुक्रवार को ऊर्जा संरक्षण विषय पर धनबाद मंडल प्रबंधक कार्यालय में...
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSat, 16 Dec 2023 01:00 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद, मुख्य संवाददाता
धनबाद रेल मंडल में 14 से 20 दिसंबर तक ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। शुक्रवार को ऊर्जा संरक्षण विषय पर धनबाद मंडल प्रबंधक कार्यालय में सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें ऊर्जा संरक्षण पर मंथन किया गया। अधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव दिए। ऊर्जा संरक्षण के दृष्टिकोण से जागरुकता भी फैलाई गई। रेलकर्मियों व आमलोगों को भी इस संबंध में जाकरूक करने का निर्णय लिया गया।

डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने सौर ऊर्जा व नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग के बारे में जानकारी देते हुए इसके इस्तेमाल पर जोर दिया। ट्रेन परिचालन में ऊर्जा बचत की संभावनाओं पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर हैवेल्स कंपनी के प्रतिनिधियों ने भी बिजली बचत की जानकारी दी। मौके पर एडीआरएम ऑपरेशन विनीत कुमार, सीनियर डीसीएम अमरेश कुमार, सीनियर डीओएम अंजय तिवारी, सीनियर डीईई जेनरल दिनेश साह, सीनियर कमांडेंट सैयद सरफराज अहमद आदि उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।