Hindi Newsधर्म न्यूज़Surya Grahan Total Solar Eclipse 2024 Date Time Where To watch sutak kaal check full details

Surya Grahan Solar Eclipse 2024 : साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, इन शहरों में दिन में हो जाएगी रात, जानें सूतक का समय समेत सभी जानकारियां

Surya Grahan Total Solar Eclipse 2024 Date Time Sutak Kaal : सूर्य ग्रहण का बहुत अधिक ज्योतिषीय व वैज्ञानिक महत्व होता है। ग्रहण का देश-दुनिया पर शुभ व अशुभ दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 8 April 2024 11:27 AM
हमें फॉलो करें

Surya Grahan Solar Eclipse 2024 : आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण का बहुत अधिक ज्योतिष, धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व होता है। पृथ्वी के कुछ हिस्सों में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, जबकि कुछ हिस्सों में वलयाकार ग्रहण दिखेगा। इस दौरान सूर्य मीन राशि में विराजमान होंगे। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण बेहद ही दुर्लभ होगा। ग्रहण के कारण 7.5 मिनट तक सूर्य दिखाई ही नहीं देगा। इससे पहले 1973 में सूर्य इतनी देर तक नहीं दिखाई दिया था और यह ग्रहण अफ्रीकी महाद्वीप पर दिखाई दिया था। अमेरिका, कनाडा, न्यूफाउंडलैंड के कुछ हिस्सों में इस ग्रहण को अच्छे से देखा जा सकता है। भारतीय समयानुसार रात्रि में 9 बजकर 12 मिनट से सूर्य ग्रहण शुरू होगा और अगले दिन सुबह 1 बजकर 20 मिनट पर इसका समापन होगा। सूर्य ग्रहण अब तक के सभी ग्रहणों की तुलना में सबसे लंबी अवधि का है। 

सूर्य ग्रहण का सूतक मान्य नहीं- ज्योतिष में सूतक काल से लेकर ग्रहण तक शुभ कार्यों की मनाही होती है। इस दौरान कुछ कार्यों के अशुभ परिणाम भी मिल सकते हैं। 8 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगी।

ऐसे देख सकते हैं लाइव- साल के पहले सूर्य ग्रहण को भी भारत से नहीं देखा जा सकेगा। अगर आप भी भारत में रहकर इस ग्रहण को देखना चाहते हैं हैं तो नासा की वेबसाइट पर देख सकते हैं, इसके अलावा आपको लिंक यहां दिया गया है। 

7 मिनट के लिए अंधेरा हो जाएगा- इस सूर्य ग्रहण में 7 मिनट के लिए अंधेरा हो जाएगा। कहा जाता है कि ऐसा ग्रहण देखने का मौका जीवन में एक बार ही मिलता है। साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण कनाडा, मेक्सिको, यूनाइटेड स्टेट्स, अरूबा, बर्मुडा, करेबियन नीदरलैंड, कोलंबिया, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका, ग्रीनलैंड, आयरलैंड, आइसलैंड, जमाइका, नॉर्वे, पनामा, निकारगुआ, रूस, पोर्तो रिको, सैंट मार्टिन, स्पेन, द बहामास, यूनाइटेड किंग्डम और वेनेजुएला समेत दुनिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा।

विदेशों में भी ग्रहण अशुभ माना जाता है - कई मान्यताओं के अनुसार ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, ग्रहण को लेकर कई प्रचलित कहानियां मौजूद हैं। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका जैसे देशों में भी ग्रहण से जुड़ी कई कहानियां है, जो आपके होश भी उड़ा सकती हैं। कुछ लोग ग्रहण को पुनर्जन्म के रूप में देखते हैं तो कुछ इससे डर कर घर के अंदर ही बंद हो जाते हैं।

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं-

ग्रहण के दौरान क्या करें-

1. ग्रहण शुरू होने से पहले खुद को शुद्ध कर लें। ग्रहण शुरू होने से पहले स्नान आदि कर लेना शुभ माना जाता है।
2. ग्रहण काल में अपने इष्ट देव या देवी की पूजा अर्चना करना शुभ होता है।
3. चंद्र ग्रहण में दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए।
4. ग्रहण खत्म होने के बाद एक बार फिर स्नान करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
5. ग्रहण काल के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता डालना चाहिए।

सूर्य ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान-

1. मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान भोजन या पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति की पाचन क्षमता कमजोर होती है। जिसके कारण व्यक्ति के बीमार होने की ज्यादा संभावना रहती है।
2. कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान कोई भी नया काम या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उस काम में असफलता मिलती है।
3. ग्रहण के दौरान नाखून कांटना, बालों में कंघी करना और दांतों की सफाई करना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ग्रहण के समय सोना भी नहीं चाहिए।
4. कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान चाकू या धारदार चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।

सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव

  • ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है। इस आत्मा का कारक माना गया है। जिस प्रकार से सूर्य या किसी अन्य ग्रह के राशि परिवर्तन से सभी राशि के प्राणियों पर प्रभाव होता है उसी प्रकार से सूर्य ग्रहण का असर भी सभी राशियों पर होता है। सूर्य ग्रहण से मेष से लेकर मीन तक 12 राशियां भी प्रभावित होंगी। मेष,वृश्चिक, कन्या ,कुंभ और धनु राशि वालों के जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे। वहीं, मिथुन, वृषभ, कर्क और सिंह राशि वालों को बेहद शुभ प्राप्त होंगे।

सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान

ग्रहणकाल में प्रकृति में कई तरह की अशुद्ध और हानिकारक किरणों का प्रभाव रहता है। इसलिए कई ऐसे कार्य हैं जिन्हें गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल के दौरान नहीं किया जाता है।
- ग्रहणकाल में कैंची, सूई, चाकू या धारदार चीजों का इस्तेमाल न करें।
- ग्रहणकाल में स्नान न करें। ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान करें।
- ग्रहण को खुली आंखों से न देखें। ।
- ग्रहणकाल के दौरान गुरु प्रदत्त मंत्र का जाप करते रहना चाहिए।

 

ऐप पर पढ़ें