Hindi Newsधर्म न्यूज़Surya Grahan Solar Eclipse 8 April 2024 Horoscope Rashifal Future Predictions

Surya Grahan : साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य तो ये 4 राशि वाले इन बातों का रखें ध्यान

Surya Grahan Solar Eclipse : सूर्य ग्रहण का बहुत अधिक ज्योतिष, धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व होता है। धार्मिक दृष्टि से देखा जाए चाहे चंद्र ग्रहण हो या सूर्य ग्रहण, कारण राहु-केतु माने

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 8 April 2024 11:23 AM
हमें फॉलो करें

Surya Grahan Solar Eclipse Rashifal Horoscope : सूर्य ग्रहण का बहुत अधिक ज्योतिष, धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व होता है। धार्मिक दृष्टि से देखा जाए चाहे चंद्र ग्रहण हो या सूर्य ग्रहण, कारण राहु-केतु माने जाते हैं। ज्योतिष विद्या के अनुसार, ये ग्रहण केतु के कारण लगने वाला है। राहु और केतु छाया ग्रहों को सांप की भांति माना गया है, जिनके डसने पर ग्रहण लगता है। वहीं, कुछ लोगों का मानना है की जब राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं तब चंद्र ग्रहण लगता है। वहीं वैज्ञानिक दृष्टि से जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है तो इस स्थिति में सूरज की रोशनी धरती पर नहीं पहुंच पाती है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। साल का पहला सूर्यग्रहण 8 अप्रैल, 2024 को लगने जा रहा है। भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। 8 अप्रैल को लगने वाला यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। कुछ राशियों का भाग्योदय होने जा रहा है। इन राशियों के जातकों को धन- लाभ होगा और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। इन राशि वालों को साल के अंत तक खूब लाभ होगा। आइए जानते हैं साल का पहला सूर्य ग्रहण किन लोगों को धनवान बनाएगा और किन लोगों को रहना होगा सावधान-

मेष राशि- मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के साथ स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी।

वृषभ राशि- आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि- मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। सेहत का ध्यान रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। पिता की सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि- मन अशांत रहेगा। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए मित्र के साथ विदेश भी जा सकते हैं।

सिंह राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। माता का सान्निध्य मिलेगा। अति उत्साही होने से बचें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। आय में भी कमी आ सकती है। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है।

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा, परंतु धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। संयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। कारोबार में व्यस्तता बढ़ेगी।

तुला राशि- अफसरों का सहयोग मिलेगा। परिवार का भी सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। कारोबार में कुछ सुस्ती भी देखने को मिल सकती है। कारोबार के लिए विदेश जाना भी हो सकता है।

धनु राशि- मन परेशान हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कुटुंब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी।

मकर राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। 13 अप्रैल से मन प्र्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।

कुंभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। तरक्की के अवसर मिलेंगे, परंतु किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी धैर्यशीलता बनाए रखें। बातचीत में भी संतुलित रहें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। मित्र से किसी नए कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है।

ऐप पर पढ़ें