Hindi Newsधर्म न्यूज़surya grahan solar eclipse 2024 horoscope rashifal 8 April first total solar eclipse big changes zodiac signs predictions

Surya Grahan : इन 4 राशियों में हलचल मचाएगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, लाइफ में आएंगे बड़े बदलाव

surya grahan solar eclipse 2024 horoscope:आपको बता दें कि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। यह ग्रहण अमेरिका में अच्छे से दिखाईदेगा। भारत में ग्रहण नहीं होने के कारण इस ग्रहण का कोई प्रभाव भी नहीं होगा औ

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 30 March 2024 05:26 AM
हमें फॉलो करें

solar eclipse date and time in india साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल में सोमवती अमावस्या 8 तारीख को लगने जा रहा है। यह हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र का महीना होगा और इसके अगले दिन से चैत्र नवरात्रि शुरू हो जाएंगे। आपको बता दें कि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। यह ग्रहण अमेरिका में अच्छे से दिखाईदेगा। भारत में ग्रहण नहीं होने के कारण इस ग्रहण का कोई प्रभाव भी नहीं होगा और सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। लेकिन ग्रहण मीन राशि में लग रहा है, ऐसे में इसका असर सभी राशियों पर होगा, लेकिन ये चार राशियां ऐसी हैं, जिनके लिए सूर्य ग्रहण शुभ फल देने वाला साबित होगा। कुछ राशियों की लाइफ में सूर्य ग्रहण हलचल भी मचाएगा, इसलिए उन्हें ग्रहण से बचने के उपाय कर लेने चाहिए।

मेष राशि वालों की लाइफ से यह ग्रहण एक बड़ा चैप्टर खत्म करने वाला है।  इसलिए आपको सचेत रहना होगा। आप इसे पॉजिटिव में लें और यह आपको नई शुरुआत करने का मौका देगा। आपकी लाइफ में जो भी बदलाव आएंगे, उसमें भाग्य का हाथ हो सकता है। आप उनका विरोध न करें, बल्कि आप उन्हें अपनाएं।  आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आप नए सिरे से शुरुआत कर रहे हैं। यह आपके जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है।

कन्या
कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति बदलती हुईनजर आ रही है। आपके वित्त में एक नई शुरुआत हो रही है। आपकी अभी की जो स्थिति है, उसमें आपको और अच्छा अपडेट मिल रहा है। आपके नए निवेश मिलेंगे। अगर आपको लग रहा है कि आप पाते हैं कि आप प्राप्त करने से अधिक दे रहे हैं, या इसके विपरीत, तो रिव्यू करें।

वृश्चिक
पूर्ण सूर्य ग्रहण आपकी प्रोफेशनल लाइफ में बड़े बदलाव लेकर आया है। हो सकता है कि आप अपनी लाइफ के अब तक के टॉप पॉजिशन पर  पहुंच जाएं, अगर ऐसा हो तो आपको इस अचीवमेंच को सेलिब्रेट करना चाहिए। हो सकता है नई नौकरी का ऑफर भी आपको मिले। आप आमतौर पर करियर में अचानक बदलाव करने में झिझक सकते हैं, लेकिन यह अवसर ऐसा हो सकता है जिसके लिए आप तुरंत हां कह दें। 

कुंभ राशि
आपका मन कुछ चीजों को समझ नहीं पा रहे हैं। आपके सामने किसी बात की साफ इमेज नहीं है, जिसको लेकर आ चिंता में हैं, लेकिन पूर्ण सूर्य ग्रहण के बाद आपके सामने सब कुछ साफ हो जाएगा। अगर आप किसी चीज को लेकर फैसला नहीं कर पा रहे हैं, तो आपके लिए अच्छा समय है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

ऐप पर पढ़ें