Hindi Newsधर्म न्यूज़surya grahan kab hai 2023 date time sutak kaal

Surya Grahan : कब लगेगा सूर्य ग्रहण? नोट कर लें डेट और सूतक काल का समय

Surya Grahan Solar Eclipse 2023 Date Time  : सूर्य ग्रहण का बहुत अधिक वैज्ञानिक, धार्मिक और ज्योतिष महत्व होता है। इस साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगने जा रहा है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 10 June 2023 12:03 AM
हमें फॉलो करें

Surya Grahan Solar Eclipse 2023 : सूर्य ग्रहण का बहुत अधिक वैज्ञानिक, धार्मिक और ज्योतिष महत्व होता है। इस साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगने जा रहा है। जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है और सूर्य व पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो चंद्रमा के पीछे सूर्य कुछ समय के लिए ढंक जाता है। यह घटना सूर्य ग्रहण कहलाती है। सूर्य ग्रहण को अशुभ घटना माना जाता है। सूर्य ग्रहण के दौरान शुभ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। इस दौरान मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। 

सूतक काल-

  • सूर्य ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले ही सूतक काल प्रारंभ हो जाता है। 14 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। जिसके कारण भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा। सूतक काल न होने से इस दौरान सभी शुभ कार्य किए जा सकेंगे।

17 जून को कुंभ राशि में होगी बड़ी हलचल, इन 5 राशि वालों के जीवन में शुरू होगी उथल- पुथल

ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान- ग्रहण के समय सोना नहीं चाहिए। कहते हैं ग्रहण के दौरान सोने से मनुष्य रोगी होता है। लेकिन गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और रोगी को यह नियम मानने के जरूरत नहीं है। सूतक काल लगते ही तुलसी या कुश मिश्रित जल को खाने-पीने की चीजों में रखना चाहिए। ध्यान रहे कि तुलसी दल या कुश को ग्रहण के बाद निकाल देना चाहिए। कहते हैं ग्रहण का असर तुलस दल ले लेता है और आपकी चीजों को दूषित नहीं होने देता । इसलिए ग्रहण समाप्त होने के बाद इसे निकाल लेना चाहिए।

ऐप पर पढ़ें