Hindi Newsधर्म न्यूज़Diwali 2024 Date: When is Deepawali 2024 in India Know everything Diwali dhanteras Choti Diwali

Diwali 2024 kab hai:: क्या इस बार दो दिन मनेगी दिवाली, तारीख को लेकर कंफ्यूजन

Diwali 2024 Deepawali 2024 in India kab hai:इस साल दीपावली की तारीख को लेकर हिंदी पंचांग में थोड़ा कंफ्यूजन है। दिवाली की तिथि यानी कार्तिक अमावस्या 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दोनों दिन है। ऐसे में दिवाली

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 26 May 2024 05:57 PM
हमें फॉलो करें

Diwali or Deepawali 2023 Kab Hai: दिवाली या दीपावली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह दियों या रोशनी का पर्व है। इस साल दीपावली की तारीख को लेकर हिंदी पंचांग में थोड़ा कंफ्यूजन है। दिवाली की तिथि यानी कार्तिक अमावस्या 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दोनों दिन है। ऐसे में दिवाली पूजन कब करें, इस पर थोड़ा कंफ्यूजन है। 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को दो दिन कार्तिक अमावस्या के कारण त्योहार कब मनेगा इस पर विचार करना जरूरी है। द

कब मनेगी दिवाली
दरअसल अमावस्या पर दिवाली पूजन के लिए अमावस्या की रात का होना जरूरी है, जो 31 अक्टूबर को मिल रही है। 1 नवंबर को दिन में ही अमावस्या तिथि खत्म हो जाएगी, ऐसे में । 31 अक्टूबर की रात कार्तिक अमावस्या रहेगी और 1 नवंबर की शाम को प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। इस वजह से 31 अक्टूबर की रात लक्ष्मी पूजा करना ज्यादा शुभ रहेगा, क्योंकि लक्ष्मी पूजन अमावस्या की रात में ही किया जाना चाहिए।

पांच दिवसीय है दिवाली का पर्व-

दिवाली का पर्व गोवर्धन पूजा से शुरू होकर भाईदूज के दिन संपन्न होता है। यह पांच दिवसीय त्योहार है। जिसमें धनतेरस, छोटी दिवाली, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे त्योहार मनाए जाते हैं।

अमावस्या तिथि कब से कब तक-

इस साल अमावस्या तिथि  31 अक्टूबर 2024 को दोपहर 03:52  बजे  से प्रारंभ होगी और  1 नवंबर 2024 को शाम 6:16 बजे समाप्त होगी। पर समापन होगा।

धनतेरस, छोटी दिवाली, दिवाली, गोवर्धन पूजा व भाई दूज 2024 की डेट-

इस साल धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर, 2024 (मंगलवार) को मनाया जाएगा। छोटी दिवाली नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली)  30 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इसके ठीक अगले दिन दिवाली का पर्व 31 अक्टूबर, 2024 (गुरुवार) को मनाया जाएगा। गोवर्धन पूजा    2 नवंबर, 2024 (शनिवार) को गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी। भाई दूज    3 नवंबर, 2024 (रविवार) को भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा।

दिन    त्योहार    तारीख
दिन 1    धनतेरस    29 अक्टूबर, 2024 (मंगलवार)
दूसरा दिन    नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली)    30 अक्टूबर, 2024 (गुरुवार)
तीसरा दिन    दिवाली (लक्ष्मी पूजन)    31 अक्टूबर, 2024 (गुरुवार)
दिन 4    गोवर्धन पूजा    2 नवंबर, 2024 (शनिवार)
दिन 5    भाई दूज    3 नवंबर, 2024 (रविवार)


 

 

ऐप पर पढ़ें