Hindi Newsधर्म न्यूज़Solar Eclipse Surya Grahan Kab Hai date time sutak kaal

Surya Grahan : नवरात्रि से ठीक पहले लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जान लें इससे जुड़ी सभी खास बातें

Solar Eclipse 2023 Date Time In India : सूर्य ग्रहण का वैज्ञानिक महत्व होने के साथ ही बहुत अधिक ज्योतिष और धार्मिक महत्व भी होता है। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगने जा रहा है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 14 Oct 2023 05:22 AM
हमें फॉलो करें

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगने जा रहा है। 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होंगी।नवरात्रि के ठीक पहले लगने वाला सूर्य ग्रहण इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण का वैज्ञानिक महत्व होने के साथ ही बहुत अधिक ज्योतिष और धार्मिक महत्व भी होता है। विज्ञान के अनुसार जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आता है तो पृथ्वी से सूर्य का प्रकाश वाला भाग दिखाई नहीं देता और उस समय पृथ्वी पर सूर्य का प्रकाश न पड़कर चंद्रमा की परछाई नजर आने लगती है। इसी स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

भारत में नहीं दिखाई देगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण-

  • यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण अमेरिका, समोआ, बरूनी, कंबोडिया, चीन, तिमोर, फिजी, जापान, मलेशिया, माइक्रोनेशिया, न्यूजीलैंड, सोलोमन, सिंगापुर, पपुआ, न्यू गिनी, ताईवान, थाइलैंड, वियतनाम, आस्ट्रेलिया, दक्षिणी हिन्द महासागर , इंडोनेशिया, फिलीपींस और दक्षिणी पेसिफिक सागर आदि से देखा जा सकेगा।

नहीं मान्य होगा सूतक काल- यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, जिस वजह से सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूर्ण ग्रहण होने पर ही सूतक काल मान्य होता है। आंशिक या उपछाया होने पर सूतक नियमों का पालन अनिवार्य नहीं होता है।

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं-

ग्रहण के दौरान क्या करें-

1. ग्रहण शुरू होने से पहले खुद को शुद्ध कर लें। ग्रहण शुरू होने से पहले स्नान आदि कर लेना शुभ माना जाता है।
2. ग्रहण काल में अपने इष्ट देव या देवी की पूजा अर्चना करना शुभ होता है।
3. सूर्य ग्रहण में दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए।
4. ग्रहण खत्म होने के बाद एक बार फिर स्नान करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
5. ग्रहण काल के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता डालना चाहिए।

सूर्य ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान-

1. मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान भोजन या पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति की पाचन क्षमता कमजोर होती है। जिसके कारण व्यक्ति के बीमार होने की ज्यादा संभावना रहती है।
2. कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान कोई भी नया काम या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उस काम में असफलता मिलती है।
3. ग्रहण के दौरान नाखून कांटना, बालों में कंघी करना और दांतों की सफाई करना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ग्रहण के समय सोना भी नहीं चाहिए।
4. कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान चाकू या धारदार चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।

सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान

ग्रहणकाल में प्रकृति में कई तरह की अशुद्ध और हानिकारक किरणों का प्रभाव रहता है। इसलिए कई ऐसे कार्य हैं जिन्हें गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल के दौरान नहीं किया जाता है।
- ग्रहणकाल में कैंची, सूई, चाकू या धारदार चीजों का इस्तेमाल न करें।
- ग्रहणकाल में स्नान न करें। ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान करें।
- ग्रहण को खुली आंखों से न देखें। ।
- ग्रहणकाल के दौरान गुरु प्रदत्त मंत्र का जाप करते रहना चाहिए। 

ऐप पर पढ़ें