Hindi Newsधर्म न्यूज़Surya Nakshatra Parivartan Today 25 May 2024 : Sun Transit in Rohini nakshatra will took significant change in these zodiac sign life

सूर्य ने किया रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश,14 दिनों तक इन राशियों को होगा बंपर लाभ, मिलेगी गुड न्यूज

Sun Nakshatra Transit Today : ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य आज कृतिका नक्षत्र से रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव मेष से मीन तक 12 राशियों पर भी होगा।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 26 May 2024 06:01 AM
हमें फॉलो करें

Surya Nakshatra Parivartan May 2024 : दृक पंचांग के अनुसार,ग्रहों के राजा सूर्य आज यानी 25 मई 2024 को सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर कृतिका नक्षत्र से रोहिणी नक्षत्र में गोचर कर चुके हैं और 8 जून 2024 दिन शनिवार को सुबह 1 बजकर 16 मिनट तक इसी नक्षत्र में उपस्थित रहेंगे। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, सूर्यदेव के रोहिणी नक्षत्र में गोचर को बेहद शुभ माना जा रहा है। इसका शुभ-अशुभ प्रभाव मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर भी पड़ेगा। लेकिन रोहिणी नक्षत्र में विराजित होकर सूर्यदेव कुछ राशियों को सोई हुई किस्मत चमका देंगे। आइए जानते हैं सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में गोचर से किन राशियों को होगा लाभ?

मेष राशि : सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से मेष राशि वालों के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी-कारोबार में खूब तरक्की करेंगे। हर कार्य में भाग्य साथ देगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। नौकरी-बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग बनेंगे।

कर्क राशि : सूर्यदेव चाल बदलकर कर्क राशि वालों पर अपनी कृपा बरसाएंगे। जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन या इंक्रीमेंट के चांसेस बढ़ेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा।

कन्या राशि : सूर्य देव नक्षत्र परिवर्तन के बाद कन्या राशि वालों की किस्मत चमका देंगे।  लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। विदेश में पढ़ाई करने की राह आसान होगी। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी संभव है।

धनु राशि : सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश से धनु राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी।  इस दौरान नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। पुराने निवेशों से धन लाभ होगा। धन का आवक बढ़ेगा। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिलेंगे। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

ऐप पर पढ़ें