Hindi Newsधर्म न्यूज़Mars Transit In Aries Mangal Rashi Parivartan Gochar mesh rashi mein horoscope rashifal

1 जून से बदलेगा इन 7 राशियों का भाग्य, 11 जुलाई तक जीवन में होंगे बड़े बदलाव, धन की स्थिति में भी होगा सुधार

Mars Transit In Aries Mangal Ka Rashi Parivartan : 1 जून को मंगल देव मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को मेष राशि का स्वामी कहते हैं।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 27 May 2024 10:56 PM
हमें फॉलो करें

Mars Transit In Aries Mangal Ka Rashi Parivartan : 1 जून को मंगल देव मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। मंगल के मेष राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं मेष राशि में मंगल के प्रवेश से किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन और किन राशियों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। बातचीत में संतुलित रहें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। कारोबार में बदलाव की संभावना बन रही है।

वृषभ राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। पिता की सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि- मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। धैर्यशीलता बनाए रखें। आय में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग भी मिलेगा।

कर्क राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार में शांति बनाए रखने के प्रयास करें। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। 1 जून से बातचीत में संतुलित रहें। संतान की सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि- वाणी में मधुरता तो रहेगी, परंतु मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। 31 मई के बाद कारोबार में सुधार होगा। खर्चों में वृद्धि होगी।

कन्या राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन प्रसन्न भी रहेगा, परंतु बातचीत में संतुलित रहें। 31 मई से कारोबार में कुछ कठिनाई आ सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। पिता का साथ मिलेगा।

तुला राशि- मन अशांत रहेगा। संयत रहें। क्रोध से बचें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। पिता की सेहत में और कारोबार में सुधार होगा।

वृश्चिक राशि- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। सप्ताह के प्रारंभ में परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। माता का सान्निध्य मिलेगा, परंतु जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं।

मकर राशि-  मन प्रसन्न रहेगा, परंतु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। 31 मई के बाद कारोबार में बदलाव की संभावना बन रही है। खर्चों में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

मीन राशि- मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। बातचीत में संतुलित रहें।

ऐप पर पढ़ें