Hindi Newsधर्म न्यूज़Tarot card weekly horoscope These Horoscope people will get career growth opportunity Saptahik Tarot Card Rashifal

1 जून तक इन राशियों के सपने होंगे पूरे, धन-संपदा में होगी वृद्धि, खूब करेंगे तरक्की

Tarot Card Weekly Horoscope, Tarot Card Reading 25-01 June 2024 : टैरोकार्ड के जरिए भी जातक के भविष्य का आंकलन किया जाता है। जानें इस सप्ताह के टैरोकार्ड की कौन-सी राशियां हैं लकी -

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 27 May 2024 05:49 AM
हमें फॉलो करें

मेष राशि : इस सप्ताह आने वाली चुनौतियों को पॉजिटिव माइंडसेट के साथ हैंडल करें। कड़ी मेहनत और लगन के साथ चैलेंजिंग टास्क हैंडल करें। अपने हेल्थ पर ध्यान दें। प्रोफेशनल लाइफ में आपकी लीडरशिप स्किल अच्छी रहेगी। कपल्स की लव लाइफ बढ़िया रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में लाभ-हानि पर ज्यादा ध्यान दें। विद्यार्थियों को एग्जाम में अच्छे मार्क्स मिलेंगे। इस वीक नई प्रॉपर्टी की खरीदारी संभव है। सप्ताह के अंत तक धीरे-धीरे चुनौतियां दूर होंगी। लेकिन अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा। धैर्य बनाए रखें और समझदारी से फैसले लें। 

वृषभ राशि : इस सप्ताह करियर में कई उपलब्धियां हासिल होंगी। लव लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा। करियर ग्रोथ के कई अवसर मिलेंगे। ऑफिस में कार्यों की जिम्मेदारी बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव का प्लान बना सकते हैं या साथ में एडवेंचर एक्टिविटी में शामिल हों। सेहत पर ध्यान दें। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। अपने डाइट में हरी सब्जियां और फल शामिल करें। इस वीक विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अपार सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में थोड़ी दिक्कतें रहेंगे। लेकिन पुरानी प्रॉपर्टी को बेचकर या किराए से धन लाभ होगा। यात्रा  के योग बनेंगे।

मिथुन राशि : यह सप्ताह मूलांक 1 वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लाएगा। कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। अपने आर्थिक मामलों में थोड़ा ध्यान दें। नया फाइनेंसशियल प्लान बनाएं। फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। भाई-बहनों के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। पार्टनर के इमोशन्स को लेकर सेंसिटिव रहें। उनके विचारों का सम्मान करें। इससे रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। इस वीक निवेश के सुनहरे अवसर मिलेंगे। नया फ्लैट या वाहन की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। 

कर्क राशि :इस सप्ताह कर्क राशि वालों को जीवन के हर क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी। कड़ी मेहनत रंग लाएगी। लाइफ में नई चीजों को एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा। अपने बजट पर ध्यान दें। अपने खर्च करने की आदतों पर नजर रखे। इससे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। कुछ जातकों के लव अफेयर को पैरेंट्स का सपोर्ट मिलेगा। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में खूब तरक्की करेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ने-लिखने के कार्यों में मन लगेगा।

सिंह राशि : इस वीक सिंह राशि वालों के जीवन में पॉजिटिव डेवलपमेंट होंगे। कार्यों की चुनौतियों से निपटने में सक्षम होंगे। प्रोफेशनल लाइफ में वातावरण अनुकूल रहेगा। करियर में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। लाइफस्टाइल बेहतर होगी। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। रिलेशनशिप में नेगेटिविटी महसूस हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस वीक प्रॉपर्टी की खरीदारी से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। 

कन्या राशि : कन्या राशि वालों का इस सप्ताह भाग्य साथ देगा। कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। प्रोफेशनल लाइफ में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। नए कार्य की जिम्मेदारी मिलेगी। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के कई मौके मिलेंगे। रिलेशनशिप की गलतफहमियां दूर होंगी। रोजाना योग या एक्सरसाइज करें। प्रकृति के साथ थोड़ा टाइम स्पेंड करें। इससे आपकी ओवर ऑल हेल्थ अच्छी रहेगी। विद्यार्थियों को एग्जाम में सफलता हासिल करने के लिए खूब मेहनत करना चाहिए। यात्रा के योग बनेंगे। आनंददायक जीवन व्यतीत करेंगे।

तुला राशि : इस सप्ताह प्रोफेशनल लाइफ में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। इनोवेटिव आइडियाज के साथ किए गए कार्य उम्मीद से भी बेहतर रिजल्ट देंगे। आय के नए साधनों से धन लाभ होगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई-बहन के सपोर्ट से धन कमाने के नए मौके मिलेंगे। ऑफिस के चैलेंजिंग टास्क को हैंडल करने के लिए सीनियर्स की हेल्प लेने में संकोच न करें। अपने डाइट में प्रोटीन, न्यूट्रीशन और विटामिन्स से भरपूर फूड शामिल करें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे।

वृश्चिक राशि :इस वीक वृश्चिक राशि वालों को करियर में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहेगी। घर में मेहमानों के आगमन से खुशहाली का माहौल रहेगा। शरीर में दर्द या सिर दर्द समेत किसी भी समस्या में डॉक्टर की सलाह लिए बिना दवाओं का सेवन न करें। अपने बजट पर ध्यान दें। व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें। इससे धन से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी।

धनु राशि :इस सप्ताह धनु राशि वालों को कई सरप्राइज मिलेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में खूब तरक्की करेंगे। अपने हेल्थ पर ध्यान दें। पैसे को स्मार्ट तरीके से मैनेज करें। धन बचत करें। आय में वृद्धि के नए विकल्पों की तलाश करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। जिससे घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। ऑफिस में कार्यों का नेगेटिव रिस्पान्स मिलने से मन चिंतित रहेगा। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत करेंगे।

मकर राशि : इस सप्ताह नए सरप्राइज के लिए तैयार रहें। प्रोफेशनल लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। ऑफिस में विरोधी एक्टिव रहेंगे। जिससे थोड़ी डिस्टर्बेंस बढ़ सकती है। धन का लेन-देन सावधानी से करें। अपने खर्चों पर नजर रखें। कुछ जातक पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट का प्लान बना सकते हैं। इससे साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। विद्यार्थियों को एग्जाम में अच्छे मार्क्स मिलेंगे। परिजनों या रिश्तेदारों से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है। यात्रा के दौरान अपने पासपोर्ट समेत जरूरी डॉक्यूमेंट्स संभालकर रखें।

कुंभ राशि : यह सप्ताह कुंभ राशि वालों को करियर में तरक्की के कई सुनहरे अवसर दिलाएगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता हासिल होगी। रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। छोटे-छोटे हेल्थ इश्यूज को इग्नोर न करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।  करियर में तरक्की के लिए अपनी स्किल को बेहतर बनाने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को एग्जाम में अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। पुरानी प्रॉपर्टी को बेचकर धन लाभ होगा। नई एडवेंचर एक्टिविटी में शामिल हों। अपने फेवरेट हॉबी को फॉलो करें। इससे लव लाइफ में दिलचस्प मोड़ आएंगे।

मीन राशि : इस सप्ताह मीन राशि वालों को कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में खूब तरक्की करेंगे। आय में वृद्धि के कई मौके मिलेंगे। धन बचत करें। नया फाइनेंसशियल प्लान बनाएं। निवेश के नए विकल्पों पर नजर रखें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। इस वीक प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। अपने करियर गोल्स पर सफलता अर्जित करेंगे। हर कार्य में उम्मीद से बेहतर परिणाम मिलेंगे।

ऐप पर पढ़ें