Hindi Newsधर्म न्यूज़Capricorn Horoscope Today 24 May 2024 aaj ka makar rashifal daily future predictions

मकर राशिफल 24 मई : आय में होगी वृद्धि, धन- लाभ के खुलेंगे नए स्तोत्र, आज दिनभर मनाएंगे जश्न

Aaj ka Makar Rashifal Horoscope Future Predictions,Capricorn Horoscope: राशि चक्र की यह 10वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मकर मानी जाती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीFri, 24 May 2024 12:50 PM
हमें फॉलो करें

Capricorn Horoscope, मकर राशिफल, 24 मई 2024 : प्रोफेशनल लाइफ में काफी बिजी शेड्यूल होने के बावजूद सभी कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। रोमांटिक लाइफ की दिक्कतें दूर होंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा।

लव राशिफल : रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। हालांकि, रिलेशनशिप की गलतफहमियों को शांत दिमाग से सुलझाने की कोशिश करें। पार्टनर पर भरोसा रखें और बड़े डिसीजन लेते समय उनकी भी सलाह जरूर लें। रिश्तों में ईमानदार रहें और पार्टनर का ख्याल रखें। मकर राशि के कुछ लकी जातकों को आज पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा। आज आप साथी की मुलाकात पैरेंट्स से करा सकते हैं। सिंगल जातकों की लाइफ किसी नए व्यक्ति की एंट्री होगी। जिससे जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी।

करियर राशिफल : कड़ी मेहनत रंग लाएगी। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। ऑफिस मीटिंग्स में टाइम पर पहुंचें और अपने आइडियाज शेयर करने में संकोच न करें। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी के लिए तैयार रहें। इससे करियर ग्रोथ के नए अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में पास होने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। दोपहर बाद जॉब इंटरव्यू में शामिल होने के लिए शुभ समय है। उद्यमियों को नई बिजनेस डील हासिल करने में सफलता मिलेगी। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे।

आर्थिक राशिफल: आर्थिक मामलों में ज्यादा दिक्कतें नहीं रहेंगी। कुछ लोगों के लिए नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का दिन शुभ है। आज आप इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की खरीदारी का भी प्लान बना सकते हैं। मिथुन राशि के कुछ जातक विदेश में वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। जरूरत पड़ने पर एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोच न करें। आज घर-परिवार में मांगलिक कार्यों के आयोजन के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य राशिफल : स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। आज अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। कुछ जातकों को वायरल फीवर, डाइजेशन इश्यूज या जोड़ों में दर्द महसूस हो सकता है। दिन की शुरुआत योग से करें। लेकिन,गर्भवती महिलाओं को भारी समान उठाने से बचना चाहिए।

ऐप पर पढ़ें