Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचारShare Market Live Updates 24 May nse bse sensex nifty top gainers losers

रिकॉर्ड हाई के बाद बिकवाली मोड में शेयर बाजार, निफ्टी 23000 अंक के नीचे हुआ बंद

  • Share Market Live Updates 24 May: सेंसेक्स 75,636 अंक के स्तर तक पहुंच गया। यह सेंसेक्स का ऑल टाइम हाई है। वहीं, निफ्टी की बात करें तो यह पहली बार 23000 अंक के स्तर को पार कर गया।

Drigraj Madheshia नई दिल्ली, हिन्दुस्तान संवाददाताFri, 24 May 2024 03:55 PM
ट्रेड

Share Market Live Updates 24 May: चुनावी माहौल में भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को एक बार फिर इतिहास रच दिया। ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 75,636 अंक के स्तर तक पहुंच गया। यह सेंसेक्स का ऑल टाइम हाई है। वहीं, निफ्टी की बात करें तो यह पहली बार 23000 अंक के स्तर को पार कर गया। हालांकि, कारोबार के आखिरी घंटे में मुनाफावसूली हावी रही और दोनों सूचकांक सपाट बंद हुए। निफ्टी की बात करें तो इसकी क्लोजिंग 23000 अंक के नीचे हुई। वहीं, सेंसेक्स भी 75400 अंक पर ठहरा। बता दें कि 9 कारोबारी दिन में सेंसेक्स 3,700 अंक से अधिक बढ़ चुका है।

बीएसई इंडेक्स के 30 शेयरों में एचडीएफसी बैंक, एयरेटल, एलएंडटी और एनटीपीसी के शेयर ग्रीन जोन में रहे। वहीं, एशियन पेंट, टेक महिंद्रा, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा के अलावा टीसीएस, टाइटन, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स के शेयर भी लाल रहे।

इससे पहले गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। सेंसेक्स 1,196.98 अंक या 1.61% उछलकर 22,967.65 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 369.85 अंक या 1.64% बढ़कर 75,418.04 पर बंद हुआ।

9:15 PM Share Market Live Updates 24 May:  सेंसेक्स 82.59 अंक नीचे 75,335.45 के लेवल पर खुला। निफ्टी भी 36.90 अंकों की कमजोरी के साथ 22930 पर खुला। हालांकि, इस दौरान 75525 का नया ऑल टाइम हाई पर भी पहुंचा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 125 अंक नीचे 75292 पर आ गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, टीसीएस, पावर ग्रिड, टाटा स्टील में कमजोरी दिख रह है।

 

शेयर मार्केट में बंपर उछाल के पीछे क्या है राज, अचानक निवेशकों में कैसे आया जोश?

एशियाई बाजार: वॉल स्ट्रीट की गिरावट को देखते हुए एशियाई बाजारों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। निक्केई 225 में 1.83 फीसद की गिरावट आई, जबकि टॉपिक्स में 1.22 फीसद की। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.34 पर्सेंट लुढ़क गया और कोस्डैक 0.95% गिर गया। हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक वायदा ने भी कमजोर शुरुआत का संकेत दिया।

वॉल स्ट्रीट का हाल: अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को निचले स्तर पर बंद हुआ और डॉऊ जोन्स ने 22 मार्च, 2023 के बाद से सबसे बड़ी दैनिक प्रतिशत गिरावट दर्ज की। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 605.78 अंक या 1.53 पर्सेंट गिरकर 39,065.26 पर आ गया, जबकि एसएंडपी 500 39.17 अंक या 0.74 फीसद गिरकर 5,267.84 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 65.51 अंक या 0.39% की गिरावट के साथ 16,736.03 पर बंद हुआ। वॉल स्ट्रीट में गिरावट के बावजूद एनवीडिया के शेयर मूल्य 9.32% उछलकर पहली बार 1,000 डॉलर प्रति शेयर से ऊपर बंद हुए।

ऐप पर पढ़ें