Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal 26 May 2024 Today Horoscope Prediction for Mesh to Meen Rashi Sunday

26 May 2024 Aaj Ka Rashifal : मेष, सिंह, तुला, कुंभ वालों के लिए शुभ दिन, भाग्य का मिलेगा साथ, होगा धन-लाभ, लाल वस्तु रखें पास

Aaj Ka Rashifal Horoscope Rashifal 26 May 2024: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 26 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSun, 26 May 2024 01:46 PM
हमें फॉलो करें

Aaj Ka Rashifal 26 मई 2024: ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में बुध। सूर्य, शुक्र, गुरु वृषभ राशि में। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा धनु राशि में। शनि कुंभ राशि में। मंगल और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। 

Rashifal (राशिफल)-

मेष राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अभी मध्यम है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें। 

वृषभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी दूरी वाली है। व्यापार सही चलता रहेगा। पीली वस्तु का दान करें। 

मिथुन राशि- सरस समय। आनंददायक समय। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का थोड़ा सा दूरी वाला समय। व्यापार अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- लिखने-पढ़ने के लिए उचित समय। स्वास्थ्य ठीक चल रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी और व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें। 

कन्या राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है, लेकिन गृह कलेश भी संभव है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपने जो डिजाइन किया है, सोचा है, समझा है, तैयारी किया है, उसको लागू करें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- जुबान पर नियंत्रण रखें और निवेश पर भी नियंत्रण रखें। बाकी स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा। 

धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान  मध्यम। व्यापार ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन व्याकुल। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम क्योंकि सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम, संतान, व्यापार बाकी सही चलता रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- कानूनी रूप से सुदृढ़ होंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापार भी अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

ऐप पर पढ़ें