Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Xiaomi 11i Hypercharge based on Redmi Note 11 Pro Plus to launch in india with 120W fast charging - Tech news hindi

Xiaomi 11i Hypercharge: 15 मिनट में फुल चार्ज! तगड़ी चार्जिंग स्पीड के साथ आ रहा नया शाओमी फोन

शाओमी भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन Xiaomi 11i Hypercharge लाने जा रही है। माना जा रहा है कि यह Xiaomi Mi 10i डिवाइस को रिप्लेस करेगा। इतना ही नहीं, यह चीन के बाजार में लाए गए Redmi Note 11 Pro+...

Xiaomi 11i Hypercharge: 15 मिनट में फुल चार्ज! तगड़ी चार्जिंग स्पीड के साथ आ रहा नया शाओमी फोन
Vishal Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 31 Oct 2021 07:52 AM
हमें फॉलो करें

शाओमी भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन Xiaomi 11i Hypercharge लाने जा रही है। माना जा रहा है कि यह Xiaomi Mi 10i डिवाइस को रिप्लेस करेगा। इतना ही नहीं, यह चीन के बाजार में लाए गए Redmi Note 11 Pro+ मॉडल पर बेस्ड होगा। यानी भारत में इसे नए नाम से लाया जा रहा है। फोन की सबसे बड़ी खासियत होगी कि इसमें 120W फास्ट चार्जिंग मिलने जा रही है, जो फिलहाल चुनिंदा डिवाइस में है। यही वजह है कि डिवाइस के नाम में HyperCharge शब्द का इस्तेमाल किया जाएगा। 

15 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा फोन
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी इंडिया इस बार अलग-अलग चार्जिंग स्पीड के साथ दो मॉडल ला सकती है। रेडमी नोट 11 प्रो को Xiaomi 11i कहा जाता है जबकि रेडमी नोट 11 प्रो + Xiaomi 11i HyperCharge बन जाएगा। 120 वॉट फास्ट चार्जिंग के जरिए शाओमी 11i हाइपरचार्ज स्मार्टफोन 15 मिनट में ही फुल चार्ज हो जाएगा। स्टैंडर्ड शाओमी 11i में 67वॉट फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। हालांकि लीक में फोन्स की लॉन्च डेट के बारे में पता नहीं लग सका। 

Xiaomi 11i और 11i Hypercharge के संभावित स्पेसिफिकेशंस

चूंकि दोनों फोन्स दूसरे नाम से चीन में पहले ही लॉन्च हो चुके हैं, ऐसे में हमें सभी स्पेसिफिकेशंस का अंदाजा है:

- दोनों फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 920 5G प्रोसेसर के जरिए 5G सपोर्ट करेंगे।

- दोनों फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1080p रिजोल्यूशन के साथ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। 

- इनमें फोटोग्राफी के लिए 108MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जा सकता है। 

- शाओमी 11i में 5160mAh की बैटरी और शाओमी 11i हाइपरचार्ज में 4500mAh की बैटरी होगी। 

- शाओमी 11i में 67W फास्ट चार्जिंग और शाओमी 11i हाइपरचार्ज में 120W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। 

ऐप पर पढ़ें