Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़टीवीAnupama 6 Written Update June 2022 Barkha Bhabhi exposed in front of Anuj Kapadia and Anupama read details - Entertainment News India

Anupama 6 June 2022: अनुज की प्रॉपर्टी हड़पने के इंतजार में हैं बरखा भाभी, जल्द आएगी अनुपमा की शामत

Anupama 6 Written Update June 2022: अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में कई धमाके होने वाले हैं। आज क एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बरखा भाभी की सच्चाई अनुज और अनुपमा (Rupali Ganguly) के सामने आ जाएगी।

Garima Singh टीम, लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीMon, 6 June 2022 10:59 AM
हमें फॉलो करें

टीवी सीरियल अनुपमा (Anupama) में नए कलाकारों की एंट्री हो चुकी है और अब रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के इस शो में कई नए ट्विस्ट आने वाले हैं। अनुज और अनुपमा की शादी के बाद मेकर्स चाहते हैं कि अब दर्शकों को कुछ नया मिले। इस बदलाव पर लोगों  आज के एपिसोड (Anupama 6 June 2022) में आप देखेंगे कि नए कलाकारों की एंट्री के साथ ही साथ सीरियल की कहानी नया मोड़ लेगी। एक ओर अनुपमा और अनुज के सामने बरखा भाभी स्वीट बनने की काफी कोशिश करेंगी। दूसरी ओर पाखी और समर की जिंदगी में भी हलचल मचने वाली है। 

अधिक-पाखी की पहली मुलाकात 
यूथ फेस्टिवल में पाखी से अधिक की पहली मुलाकात होगी। कई रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि अधिक कोई और नहीं बल्कि बरखा का ही रिश्तेदार है। अगर ऐसा होता है तो यकीनन एक बार फिर से अनुपमा और शाह परिवार की भिड़ंत होने वाली है। पाखी को अधिक के साथ देखकर तोषु भड़क जाएगा और वह अधिक पर हाथ उठाने ही वाला होगा कि समर बीच में आकर यह सब रोकने की कोशिश करेगा। खैर पहली मुलाकात में ही पाखी अधिक को अपना दिल बैठेगी। वहीं इसी यूथ फेस्टिवल में समर भी एक लड़की से मिलेगा। 

बरखा भाभी की सच्चाई आएगी सामने
अनुपमा में आज रात यह बरखा भाभी पर भी खूब फोकस किया जाएगा। अनुज और अनुपमा साथ मिलकर बरखा भाभी के साथ समय बिताएंगे। इस दौरान बार-बार बरखा भाभी अनुज और अनुपमा को परखने की कोशिश करेंगी। अपनी एंट्री के साथ ही बरखा भाभी ने यह इशारा दे दिया था कि वह किसी खास मकसद से ही अपनी पति के साथ यूएस से इंडिया वापस लौटी हैं। अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में बरखा भाभी अपने पति अंकुश से बहस करती हुई भी नजर आने वाली हैं। बरखा भाभी अपनी बात सामने रखते हुए कहेंगी कि अंकुश को अनुज से अपना हक मांगना चाहिए। यह सब कुछ अनुज और अनुपमा सुन लेंगे और अब देखना होगा कि अनुपमा की कहानी यहां से किस अंदाज में आगे बढ़ेगी?

लेटेस्ट   Hindi News,  लोकसभा चुनाव 2024,  बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

ऐप पर पढ़ें