Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़टीवीghum hai kisikey pyaar meiin 24 may 2024 episode karanveer bohra entry bhavar patil promises to help savi

GHKKPM 24 May: शो में करणवीर वोहरा की एंट्री, आते ही सवि को दिया एक वचन

  • GHKKPM Today Episode: गुम है किसी के प्यार में सीरियल में करणवीर बोहरा की एंट्री हो चुकी है। वह सवि से पहली ही मुलाकात में इम्प्रेस होगा और ईशान को सबक सिखाएगा।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानFri, 24 May 2024 05:22 PM
हमें फॉलो करें

सवि पुलिस स्टेशन एफआईआर लिखवाने जाएगी। पुलिसवाला यशवंत राव के खिलाफ कहेगा कि वह शक के बिनाह पर रिपोर्ट नहीं लिखेगा। बताएगा कि एसएचओ साहब भी नहीं हैं। सवि पूछेगी कि एसएचओ कहां है। आज के एपिसोड में करणवीर वोहरा की एंट्री एसएचो भंवर पाटिल के रूप में दिखाई जाएगी। वह बुरी तरह से रोड पर बाइक चला रहा होगा। उसकी ईशान से भिड़ंत होगी। ईशान उसे टोकेगा कि वह नो एंट्री में गाड़ी क्यों चला रहा है। इंस्पेक्टर कहेगा कि उसकी गलती है। ध्यान कहीं और था। ईशान उसे ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने के लिए कहेगा। हवलदार लोग ईशान को बताएंगे कि वह इंस्पेक्टर को नियम सिखा रहा है।

सवि से होगी भंवर पाटिल की बात

ईशान आगे जाएगा, ट्रैफिक पुलिस उससे लाइसेंस मांगेगी। वह दिखा देगा। ट्रैफिक पुलिस आगे चलकर फिर ईशान को रोक लेगी। उसकी तलाशी होगी। उससे गाड़ी के पेपर्स मांगे जाएंगे वह दे देगा। ट्रैफिक पुलिस कहेगी कि गाड़ी का इंश्योरेंस खत्म हो गया है, चाहिए तो पुलिस स्टेशन आ जाए। रास्ते में एक ठेले से दो बच्चे कुचलने वाले होंगे। इंस्पेक्टर भंवर पाटिल उन्हें बचा लेगा। वहां उसकी नजर सवि पर पड़ेगी। दोनों की बात होगी। सवि उसका नाम जानकर कहेगी कि वह उसे खोज रही थी। किसी की शिकायत दर्ज करवानी है। वह सवि को बाइक पर लिफ्ट देने लगेगा। सवि मना कर देगी।

राव साहब को गिरफ्तार करने पहुंचेगा पाटिल

भंवर पाटिल सवि के ऐटिट्यूड और करेज से इम्प्रेस होगा। सवि के कहने पर भंवर पाटिल बोलेगा कि वह लिखेगा। वह सवि से सारा मामला पूछेगा। ईशान भी उसी पुलिस स्टेशन पहुंचेगा। वहां गाड़ी छूट जाएगी। सवि कॉलेज में पुलिस लेकर पहुंचेगी। ईशान सवाल करेगा तो सवि बताएगी कि राव साहब ने उसकी दुकान में आग लगवाई थी। भंवर पाटिल राव साहब को ले जाने लगेगा लेकिन वकील एंटिसिपेटरी बेल लेकर आ जाएगा। भंवर सवि को वचन देगा कि उसे इंसाफ दिलाकर रहेगा। रीवा ईशान के कान भरेगी। ईशान कहेगा कि सवि वैसी नहीं है।

चिन्मय देगा गुड न्यूज

चिन्मय सवि से मिलने पहुंचेगा। उससे कहेगा कि वह सवि को बहन मानता है। कहेगा कि भाई से पैसे लेकर दुकान चालू करे। सवि मना कर देगी। चिन्मय बोलेगा कि ये उसकी मेहनत की कमाई है। चिन्मय सवि को बताएगा कि वह पिता बनने वाला है।

लेटेस्ट   Hindi News,  लोकसभा चुनाव 2024,  बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

ऐप पर पढ़ें