Hindi Newsधर्म न्यूज़Karwa Chauth Moon Time in Bihar Know bihar patna weather rainy and bihar mein chand kab niklega

Karwa Chauth Moon Time in Bihar: यहां चांद देखने के लिए करना पड़ सकता है इंतजार, आज करवा चौथ पर बारिश होने के आसार

Karwa Chauth Moon Time in Bihar patna today :पूरे देश में आज करवा चौथ ( Karwa Chauth 2022 )  का त्योहार मनाया जा रहा है। आज महिलाएं पूरे दिन व्रत रखकर शाम को चांद देखकर व्रत खोलती हैं,

Anuradha Pandey लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्लीThu, 13 Oct 2022 08:02 PM
हमें फॉलो करें

Karwa Chauth 2022: पूरे देश में आज करवा चौथ ( Karwa Chauth 2022 )  का त्योहार मनाया जा रहा है। आज महिलाएं पूरे दिन व्रत रखकर शाम को चांद देखकर व्रत खोलती हैं, इसलिए बेसब्री से आज चांद का इंतजार करती हैं। लेकिन मौसम खराब होने के कारण और बारिश की वजह से पिछली बार अधिकतर जगहों पर चांद नहीं दिख पाया था। इस बार मौसम विभाग के अनुसार अधिकतर जगहों पर मौसम साफ रहेगा, लेकिन बिहार में आज भी बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी मानें तो आज बिहार के कई जिलों में बारिश हो सकती है। दरअसल अबी बिहार में पछुआ और दक्षिण पछुआ पवनें बह रही हैं, जिनके कारण बादल छाए रहने की संभावना है। ऐसा कहा गया है किन अगले 48 घंटों में बिहार में बारिश हो सकती है। चंद्रमा के निकलने की बात करें तो बिहार में चंद्रमा 7 बजकर 44 मिनट पर ही निकल जाएगा, लेकिन बारिश हो जाती है तो आसमान में चांद नहीं दिख सकेगा। ऐसे में महिलाएं शिवजी के ऊपर स्थापित चंद्रमा को देखकर व्रत खोल सकती हैं।

बिहार के प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का समय
पटना- 7 बजकर 44 मिनट
गया- 7 बजकर 46 मिनट
मुजफ्फरपुर- 7 बजकर 42 मिनट
भागलपुर- 7 बजकर 37 मिनट
पूर्णिया- 7 बजकर 34 मिनट

बिहार में करवा चौथ पर चांद दिखने का संभावित समय-

पटना में चांद निकलने का समय - शाम 7 बजकर 44 मिनट
भागलपुर में चांद निकलने का समय - शाम 7 बजकर 37 मिनट
मुजफ्फरपुर में चांद निकलने का समय - शाम 7 बजकर 42 मिनट
गया में चांद निकलने का समय - शाम 7 बजकर 46 मिनट
पूर्णिया में चांद निकलने का समय - शाम 7 बजकर 34 मिनट
आरा में चांद निकलने का समय - शाम 7 बजकर 47 मिनट
मोतिहारी में चांद निकलने का समय - शाम 7 बजकर 42 मिनट
बेतिया में चांद निकलने का समय - शाम 7 बजकर 44 मिनट
गोपालगंज में चांद निकलने का समय - शाम 7 बजकर 45 मिनट
किशनगंज में चांद निकलने का समय - शाम 7 बजकर 36 मिनट
दरभंगा में चांद निकलने का समय - शाम 7 बजकर 39 मिनट
समस्तीपुर में चांद निकलने का समय - शाम 7 बजकर 39 मिनट
हाजीपुर में चांद निकलने का समय - शाम 7 बजकर 43 मिनट
बिहारशरीफ में चांद निकलने का समय - शाम 7 बजकर 43 मिनट


 

ऐप पर पढ़ें