
शर्लिन चोपड़ा को देख लोगों को आई उर्फी जावेद की याद, कमेंट में बोले- कपड़ों से इनफेक्शन है क्या?
- Sherlyn Chopra Airport Video: उर्फी जावेद की बुराई करने वालों को भी तारीफ का मौका मिल गया जब उन्होंने शर्लिन चोपड़ा का यह एयरपोर्ट वीडियो देखा। कमेंट सेक्शन में लोगों ने जो लिखा वो पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा फिर एक बार अपने आउटफिट के चलते ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं। एक्ट्रेस का एयरपोर्ट पर शूट किया गया एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शर्लिन चोपड़ा काफी रिवीलिंग आउटफिट पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने डैमेज जींस पहनी हुई है और हाई हील्स के साथ सनग्लासेस लगा रखे हैं। इस लुक के साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। एक्ट्रेस को इस आउटफिट के चलते जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
कमेंट बॉक्स में लोगों ने किया ट्रोल
कमेंट सेक्शन में एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "इससे तो उर्फी अच्छी लगती है।" दूसरे ने लिखा, "उर्फी तो ऐसे ही बदनाम है। असली दिक्कत तो यहां पर है।" एक शख्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "अरे.. चूहा कुतर गया क्या तुम्हारी जींस।" एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "इस औरत को कपड़ों से इनफेक्शन है क्या।" एक शख्स ने लिखा, "या अल्लाह, इतनी गरीबी।" एक यूजर ने लिखा, "मैम अलमारी में चूहा घुस गया था क्या।" इसी तरह के ढेरों कमेंट इस वीडियो पर आए हैं।
वर्क फ्रंट पर क्या कर रही हैं शर्लिन
वर्क फ्रंट की बात करें तो शर्लिन चोपड़ा कामसूत्र 3D, वजह तुम हो, टाइम पास और नॉटी बॉय जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। सोशल मीडिया पर शर्लिन आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के अपडेट पोस्ट करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने पौरुषपुर नाम की सीरीज में भी काम किया था, हालांकि इसे उतनी पॉपुलैरिटी नहीं मिली जितना इसे लेकर बज बनाया गया था। अन्नू कपूर स्टारर यह सीरीज एक ऐसी कहानी थी जिसमें एक राज्य है जहां सिर्फ पुरुषों का राज चलता है।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




