Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़टीवीAbdu rozik shares his engagement pictures see the bride here

अब्दु रोजिक ने की सगाई, तस्वीरों में नज़र आई होने वाली दुल्हन, देखिए

अब्दु रोजिक को मिली उनकी सपनों की रानी। सगाई कर अल्लाह का किया शुक्रिया। तस्वीरों में नज़र आई होने वाली दुल्हनिया। अब 7 जुलाई को करेंगे शादी।

Usha लाइव हिन्दुस्तानFri, 10 May 2024 10:05 PM
हमें फॉलो करें

बिग बॉस 16 में नज़र आए अब्दु रोजिक ने सगाई कर ली है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वो सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में उनकी होने वाली पत्नी हैं जो सफ़ेद गाउन में मुंह छुपाए बैठी हैं। अब्दु के चेहरे पर खुशी देखी जा सकती है। आखिरकार 20 साल के अब्दु को अपने सपनों की रानी मिल ही गई है। हालांकि, उनकी होने वाली दुल्हन की एक झलक पाने का इंतजार हो रहा है।

अब्दु ने की सगाई

अब्दु रोजिक की शादी की खबर सबसे पहले खलीज टाइम्स ने दी थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि अब्दु 7 जुलाई की शादी कर रहे हैं। अब्दु की होने वाली दुल्हनिया अमीराती लड़की है जिसका नाम अमीरा बताया जा रहा है। अब्दु को प्यार करने वाली 19 साल की अमीरा ने कद-काठी से नहीं अब्दु से प्यार किया है और अब जल्द दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे।

अब्दु का पोस्ट

अब्दु ने खुद अपने प्यार का खुलासा इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया था। पहले ये सब एक मजाक या प्रैंक का हिस्सा लग रहा था। लेकिन अब सगाई की तस्वीरों ने खबर को सच साबित कर दिया है। अब्दु ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतना भाग्यशाली हो जाऊंगा कि कोई मुझे भी प्यार करेगा, जो मेरी इज्जत करेगा और मेरे जीवन की परेशानियों को बोझ नहीं समझेगा। इसके साथ अब्दु ने 7 जुलाई अपनी शादी की डेट भी बताई। अब अब्दु की शादी में कौन शामिल होने वाला है ये देखने का इंतजार हो रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News,  लोकसभा चुनाव 2024,  बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

ऐप पर पढ़ें