Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Air India new A-350 aircraft know what are its features when will you be able to ride it

Air India का नया प्लेन, जानें क्या है खूबियां, कब से कर पाएंगे सवारी

एयर इंडिया ने Airbus A350 एयरक्राफ्ट नई दिल्ली में रिसीव किया है। कंपनी को आने वाले महीने में ऐसे ही 19 और एयरक्राफ्ट मिलेंगे। एयर इंडिया का नया एयरक्राफ्ट फ्रांस के Toulouse में तैयार हुआ है।

Tarun Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 23 Dec 2023 05:48 PM
पर्सनल लोन

Air India Flights: एयर इंडिया ने आज अपना पहला Airbus A350-900 एयरक्राफ्ट नई दिल्ली में रिसीव किया है। कंपनी को आने वाले महीने में ऐसे ही 19 और एयरक्राफ्ट मिलेंगे। एयर इंडिया का नया एयरक्राफ्ट फ्रांस के Toulouse में तैयार हुआ है। आइए जानते हैं कि इसकी खूबियां क्या हैं? साथ और कब से सवारी कर पाएंगे आप? 

A-350 कब भरेंगे उड़ान?

ईटी ने क्रू मेम्बर्स के हवाले से की अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी अगले साल जनवरी से कॉमर्शियल सर्विसेज स्टार्ट कर सकती है। यह नया एयरक्राफ्ट पहले घरेलू उड़ानें भरेगा। इसके बाद आने वाले महीनों में बड़ी उड़ानें भी इससे की जा सकेंगी। एयर इंडिया की तरफ से ए-350 की उड़ानों की जानकारी आने वाले सप्ताहों में घोषित किया जा सकता है।

क्या हैं खूबियां? 

Airbus A350-900 में 3 क्लास केबिन हैं। बिजनेस क्लास में कुल 28 सीटें हैं। 24 सिटें प्रीमियम इकोनॉमी क्लास में रखी गई हैं। वहीं, 264 सीट इकोनॉमी क्लास में है। इस एयरक्राफ्ट कुल 315 सीटें हैं। हर एक सीट में पैनासोनिक ईएक्स-3 एंटरटेनमेंट सिस्टम और एचडी स्क्रीन लगाया गया है। बता दें, इस नए एयरक्राफ्ट की डिलीवरी की जानकारी कंपनी ने कर्मचारियों को शुक्रवार को दिया था। 

एयर इंडिया ने Airbus A350-900 का कुल 20 एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया है। मार्च 2024 में 5 नए एयरक्राफ्ट एयर इंडिया को मिल सकते हैं। बता दें, फेज-1 में कुल 6 नए एयरक्राफ्ट एयर इंडिया को मिलने जा रहे हैं। 

एयर इंडिया इस समय बदलाव की प्रक्रिया से गुजर रहा है। आने वाले सप्ताहों में आपको कंपनी के कर्मचारी नए कपड़ों में दिख सकते हैं। पहले ही कंपनी ने ‘लोगो’ को बदल दिया था। 

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें