Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़OnePlus 11R 5G Solar Red unveiled gets 18GB RAM launch in India on 7 October - Tech news hindi

OnePlus यूजर्स की मौज: कंपनी लाई 18GB रैम, 25min में फुल चार्ज होने वाला स्टाइलिश स्मार्टफोन

OnePlus 11R 5G Solar Red को भारत में पेश कर दिया गया है, यह फोन 18 जीबी रैम के साथ आया है। वनप्लस का ये लाल रंग में आने वाला डिवाइस स्टाइलिश दिखता है। जानते हैं फोन के फीचर्स से जुड़ी हर एक डिटेल्स:

Himani Gupta लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीTue, 3 Oct 2023 03:07 PM
हमें फॉलो करें

जब बढ़िया स्मार्टफोन की बात आती है, तो वनप्लस ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। और इस त्योहारी सीजन से पहले, ब्रांड अपने ग्राहकों के लिए एक सरप्राइज लेकर आया है। OnePlus 11R 5G Solar Red को भारत में पेश कर दिया गया है, यह फोन 18 जीबी रैम के साथ आया है। वनप्लस का ये लाल रंग में आने वाला डिवाइस स्टाइलिश दिखता है। इसके साथ ही फोन की पकड़ को मजबूत बनाने के लिए चमड़े का बैक पैनल दिया गया है। ये फोन मिड-रेंज स्मार्टफोन बाजार में हलचल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

OnePlus 11R Solar Red भारत में हुआ पेश 
वनप्लस ने अपनी वेबसाइट पर अपकमिंग स्मार्टफोन के आगमन की घोषणा की। एक नया लैंडिंग पेज फोन के बारे में जानकारी देता है, और बताता है कि यह 7 अक्टूबर को भारतीय बाजारों में लॉन्च होगा। लैंडिंग पेज पर एक छोटा नोटिफाई मी बटन है और यदि आप उस पर क्लिक करते हैं, तो फोन लॉन्च होने पर आपको वनप्लस से एक अलर्ट मिलेगा।

 

 

कंपनी ने कहा कि वनप्लस 11आर 5जी सोलर रेड में 18 जीबी रैम और विशाल 512 जीबी रोम है जो आपके डॉक्यूमेंट और फोटोज को सेव करने के लिए प्रयाप्त है। फोन की लॉन्चिंग फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल और अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के साथ होगी। 

 

OnePlus 11R Solar Red स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
वनप्लस 11आर सोलर रेड लेदर बैक फिनिश के साथ आता है। फोन स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर द्वारा संचालित है और इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 18GB LPDDR5X रैम और 512GB स्टोरेज वाला यह फोन परफॉर्मेंस के मामले में काफी आशाजनक लगता है।

वनप्लस का दावा है कि फोन में एक साथ 50 ऐप्स तक आसानी से चल सकते हैं। इसके अलावा, ब्रांड का कहना है कि बढ़ी हुई रैम ऐप्स को लगभग 6 प्रतिशत तेजी से खोलती है। वहीं गेमर्स के लिए भी एक अच्छी खबर है। वनप्लस का कहना है कि आगामी फोन गेमिंग के दौरान 59.46 फ्रेम प्रति सेकंड का औसत एफपीएस बनाए रखेगा। बैटरी की बात करें तो फोन 5000mAh की बड़ी बैटरी और 100W SUPERVOOC चार्जर के साथ आता है। ब्रांड का दावा है कि फोन सिर्फ 25 मिनट में 0 से 100 फीसदी तक चार्ज हो सकता है।

 

लेटेस्ट   Hindi News,  लोकसभा चुनाव 2024,  बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

ऐप पर पढ़ें