Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Jolly LLB 3 Update shooting will start from February 2024 with Akshay Kumar and Arshad Warsi

Jolly LLB 3 Update: अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ इस महीने से शुरू होगी शूटिंग, जानें क्या है कहानी

जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार और अरशद वारसी दोनों होंगे। इस फिल्म का भी काफी समय से इंतजार हो रहा है। अब फिल्म को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। निर्देशक सुभाष कपूर ने पटकथा पूरी कर ली है।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईMon, 28 Aug 2023 04:42 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में हैं जिनके सीक्वल को लेकर बेहद उत्सुकता रहती है। ऐसी ही एक फिल्म है 'जॉली एलएलबी'। इसके पहले पार्ट में अरशद वारसी ने मुख्य भूमिका की थी लेकिन जब दूसरा पार्ट बना तो उन्हें रिप्लेस कर दिया गया और अक्षय कुमार को लिया गया। कुछ लोगों को अक्षय कुमार पसंद आए तो कुछ ने अरशद वारसी को मिस किया। 'जॉली एलएलबी 3' को लेकर कुछ समय पहले खबरें आईं थीं कि इसमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी दोनों होंगे। दोनों को साथ में देखना फैन्स के लिए एंटरटेनमेंट का डबल डोज जैसा होगा। फिल्म कब से फ्लोर पर जाएगी और इसकी क्या कहानी है आगे इस रिपोर्ट में बताते हैं।

फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
निर्देशक सुभाष कपूर 'जॉली एलएलबी 3' को बनाएंगे। वह काफी समय से इसकी कहानी में जुटे हुए हैं। फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है कि इसकी शूटिंग अगले साल फरवरी में शुरू होगी। पिंकविला ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सुभाष कपूर ने पटकथा पूरी कर ली है। इस साल के अंत में वह प्री-प्रोडक्शन शुरू कर देंगे। तीसरे पार्ट में कोर्टरूम ड्रामा दिखाया जाएगा जिसमें अच्छाई और बुराई का टकराव होगा। पिछली दोनों फिल्मों की तरह 'जॉली एलएलबी 3' में भी कॉमेडी, कोर्टरूम में बहस, सस्पेंस और सामाजिक मुद्दे को साथ में दिखाया जाएगा। सुभाष कपूर ने ऐसी कहानी बुनी है जिससे दोनों जॉली की उपस्थिति कहानी में सटीक बैठती है।

कब रिलीज होगी फिल्म?
सूत्र ने यह भी बताया कि पिछली दोनों फिल्मों की तरह इसमें भी जज त्रिपाठी की भूमिका में सौरभ शुक्ला होंगे। 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग फरवरी 2024 में शुरू होगी। उम्मीद है कि इसे मध्य प्रदेश में दो महीने के शेड्यूल में पूरा कर लिया जाएगा। मेकर्स चाहते हैं कि 2024 के आखिर में इसे रिलीज किया जाए। 

'वेलकम 3' में भी अक्षय और अरशद
गौरतलब है कि अक्षय कुमार और अरशद वारसी 'वेलकम 3' में भी काम करेंगे। उनके अलावा इसमें संजय दत्त, सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस और दिशा पाटनी हैं। इसका नाम 'वेलकम टू द जंगल' है। यह फिल्म क्रिसमस 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें