Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।

झारखंड में काल बनी बिजली, धनबाद में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 6 की मौत; कई झुलसे

पोल लगाने के दौरान ये सभी 25 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। घायलों में कई लोगों की स्थिति नाजकु बनी हुई है और मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। घटना निश्चितपुर रेल फाटक के पास घटी।

offline
झारखंड में काल बनी बिजली, धनबाद में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 6 की मौत; कई झुलसे
Suraj Thakur लाइव हिन्दुस्तान , धनबाद
Mon, 29 May 2023 2:52 PM
अगला लेख

झारखंड के धनबाद में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 6 मजदूरों की मौत हो गई वहीं कई गंभीर रूप से घायल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सभी मृतक मजदूर हैं जो धनबाद और गोमो स्टेशन के बीच निश्चितपुर रेल फाटक के पास पोल लगाने का काम कर रहे थे। पोल लगाने के दौरान ये सभी 25 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। घायलों में कई लोगों की स्थिति नाजकु बनी हुई है और मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

पोल लगाने के दौरान हुआ हादसा
हादसे के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक धनबाद रेल मंडल के हावड़ा-नई दिल्ली रूट में धनबाद-गोमो स्टेशन के बीच निश्चितपुर रेल फाटक के पास पोल लगाने का काम किया जा रहा था। यह कतरास रेलवे स्टेशन से महज 1 किमी की दूरी पर है। यहां पोल लगाने के दौरान रेलकर्मी 25000 वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए और जान गंवा बैठे। हादसे के बाद रेल परिचालन पर भी असर हुआ है।

बिना पावर ब्लॉक किए करवा रहे थे काम
घटना दोपहर 11:30 की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि धनबाद-गोमो रेलखंड में झारखोर के पास दर्जनभर मजदूर पोल लगाने का काम कर रहे थे। तभी पोल 25 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। पलक झपकते ही 6 मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में बरवाडीह (मोरवाईकला) का संजय भुइयां, पलामू का गोविंद सिंह, पलामू का श्याम सिंह और इलाहाबाद का सुरेश मिस्त्री शामिल है। अन्य 2 मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही डीआरएम कमल किशोर सिन्हा सहित अन्य वरीय रेल पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। हादसे में निशा कुमारी नाम की युवती भी जख्मी हुई है। वह पास की चापाकल में पानी भर रही थी।

डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने कहा कि बिना पावर ब्लॉक किए काम कैसे हो रहा था इसकी जांच की जाएगी। जांचोपरांत दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। घटनास्थल पर बाघमारा एसडीपीओ निशा मुर्मू भी पहुंची।

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

झारखंड की अगली ख़बर पढ़ें
Dhanbad Jharkhand Jharkhand News High Tension Wire
होमफोटोशॉर्ट वीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें