ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News राजस्थानराजस्थान में सर्दी बेअसर, 30 डिग्री तक चढ़ने लगा दिन में पारा; जानें अपडेट

राजस्थान में सर्दी बेअसर, 30 डिग्री तक चढ़ने लगा दिन में पारा; जानें अपडेट

राजस्थान में कई दिन से लगातार धूप खिली रहने के कारण सर्दी का असर कम हुआ है। जहां दिन में पारा 30 डिग्री तक चढ़ने लगा है। हालांकि अनेक इलाकों में रात का तापमान अब भी पांच डिग्री तक लुढ़क रहा है।

राजस्थान में सर्दी बेअसर, 30 डिग्री तक चढ़ने लगा दिन में पारा; जानें अपडेट
Prem Meenaलाइव हिंदुस्तान,जयपुरWed, 08 Feb 2023 03:16 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान में कई दिन से लगातार धूप खिली रहने के कारण सर्दी का असर कम हुआ है। जहां दिन में पारा 30 डिग्री तक चढ़ने लगा है। हालांकि अनेक इलाकों में रात का तापमान अब भी पांच डिग्री तक लुढ़क रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकर एवं चुरू में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चित्तौड़गढ़ में यह 5.9 डिग्री रहा जबकि बाकी जगह यह आठ डिग्री या इससे अधिक रहा. जालोर में तापमान अधिकतम 30.9 डिग्री एवं डूंगरपुर में 29.7 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी जयपुर में इस दौरान अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 डिग्री और 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मौसम का यही क्रम फिलहाल बने रहने की संभावना है। 

मार्च जैसी गर्मी का अहसास

फिलहाल राजस्थान में समेत मध्य भारत में इस बार फरवरी के ही महीने में मार्च की गर्मी जैसा अहसास होने लग जाएगा। राजस्थान के कुछ शहरों में दिन का तापमान फरवरी के अंतिम सप्ताह तक 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की आशंका है।फिलहाल राजस्थान में समेत मध्य भारत में इस बार फरवरी के ही महीने में मार्च की गर्मी जैसा अहसास होने लग जाएगा। राजस्थान के कुछ शहरों में दिन का तापमान फरवरी के अंतिम सप्ताह तक 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की आशंका है।

13 फरवरी से गिरेगा तापमान 

मौसम विभाग के अनुसार एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (सिस्टम) उत्तर भारत में आज से एक्टिव हो रहा है। इसके असर से कश्मीर, लद्दाख के अलावा हिमाचल और उत्तराखंड की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी होगी। सिस्टम का असर 11 फरवरी तक रहेगा। जब ये सिस्टम चला जाएगा तो मैदानी राज्यों में सर्द हवाएं चलेंगी और 13 फरवरी से तापमान फिर से गिरने लगेगा। इस तरह सर्दी का असर बढ़ेगा। इसके बाद 19 फरवरी से ठंडी हवाएं कमजोर होने लगेंगी और राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में गर्मी बढ़ेगी।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें