फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटदिल्ली कैपिटल्स के लिए ये खिलाड़ी करेगा विकेटकीपिंग, ऋषभ पंत की कमी होगी पूरी? 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये खिलाड़ी करेगा विकेटकीपिंग, ऋषभ पंत की कमी होगी पूरी? 

IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए कौन सा खिलाड़ी विकेटकीपिंग करेगा? ये बड़ा सवाल है, लेकिन डीसी ने इसके लिए तैयार कर ली है। ऋषभ पंत की कमी सरफराज खान पूरी करने वाले हैं, जो तैयारी कर रहे हैं। 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये खिलाड़ी करेगा विकेटकीपिंग, ऋषभ पंत की कमी होगी पूरी? 
Vikash Gaurलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 28 Mar 2023 07:37 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की चोट दिल्ली कैपिटल्स को बहुत महंगी पड़ी है, क्योंकि वे आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स को पंत की वजह से दो तरफा मार झेलनी पड़ी है, क्योंकि ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए विकेटकीपिंग और कप्तानी कर रहे थे। अब पंत नहीं हैं तो दिल्ली कैपिटल्स को ये दो जिम्मेदारियां दो अलग-अलग खिलाड़ियों को सौंपने का फैसला किया है। 

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी डेविड वॉर्नर करने वाले हैं, जबकि विकेटकीपर के तौर पर सरफराज खान नजर आएंगे। ऐसा भी नहीं है कि दिल्ली के पास कोई अन्य विकेटकीपिंग ऑप्शन नहीं है, उनके पास फिलिप साल्ट के रूप में विकेटकीपर है, लेकिन वे ओवरशीज प्लेयर हैं। ऐसे में प्लेइंग इलेवन के कॉम्बिनेशन को देखते हुए उनको मौका मिलना मुश्किल है। यही कारण है कि टीम मैनेजमेंट सरफराज को तैयार कर रही है। 

एबी डिविलियर्स ने RCB फैंस के लिए लिखी 'दिल की बात', विराट-अनुष्का ने भी किया रिएक्ट

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम, जो डीसी का होम ग्राउंड है, उसमें दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ के साथ सरफराज खान को कई बार कीपिंग ड्रिल्स करते हुए देखा गया है। मंगलवार 28 मार्च को भी ये देखने को मिला, जब सरफराज खान के हाथों में दस्ताने थे और एक शख्स उनको विकेटकीपिंग ड्रिल करा रहा था। वे अलग-अलग तरीके से गेंद पकड़ने को कोशिश कर रहे हैं, जिसका वीडियो आप यहां देख सकते हैं। इस वीडियो को पीटीआई के रिपोर्टर ने शेयर किया है। 

आपको बता दें, सरफराज खान ने घरेलू क्रिकेट में लेग स्पिन गेंदबाजी जरूर की है, लेकिन कभी विकेटकीपर के तौर पर नजर नहीं आए हैं। उनको अब एकाएक विकेटकीपर के दस्ताने संभालने होंगे। हालांकि, सरफराज खान इसके लिए तैयार हैं और वे बारीकी से इसकी प्रैक्टिस भी कर रहे हैं, लेकिन सवाल यही है कि सरफराज का बल्ला नहीं चलता है तो क्या उनको टीम में रखा जाएगा, क्योंकि विकेटकीपर के ऑप्शन नहीं हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें