फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटआईपीएल के सबसे बड़े 'शून्यवीर' हैं रोहित शर्मा, शर्मनाक लिस्ट में दिनेश कार्तिक और अंबाती रायडू का भी नाम

आईपीएल के सबसे बड़े 'शून्यवीर' हैं रोहित शर्मा, शर्मनाक लिस्ट में दिनेश कार्तिक और अंबाती रायडू का भी नाम

Indian Premier League (IPL) Record: 'हिटमैन' के नाम से मशहूर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के नाम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक शर्मनाक दर्ज है। वह आईपीएल के सबसे बड़े 'शून्यवीर' हैं।

आईपीएल के सबसे बड़े 'शून्यवीर' हैं रोहित शर्मा, शर्मनाक लिस्ट में दिनेश कार्तिक और अंबाती रायडू का भी नाम
Md.akram लाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 28 Mar 2023 09:18 AM
ऐप पर पढ़ें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस (एमआई) 2 अप्रैल से अपने अभियान का आगाज करेगी। मुंबई की पहली भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से होगी। रोहित का शुमार आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में होता है। वह टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में चौथे स्थान पर हैं। लेकिन आपको यह जानकार हैरानी होगी कि 'हिटमैन' रोहित का नाम एक शर्मनाक लिस्ट भी हैं।

सबसे बड़े 'शून्यवीर' हैं रोहित शर्मा

बता दें कि रोहित आईपीएल के सबसे बड़े 'शून्यवीर' हैं। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। रोहित और मनदीप सिंह आईपीएल में 14-14 बार जीरो पर पवेलियन लौटे हैं। रोहित ने आईपीएल में कुल 227 मैच खेले हैं और 30.30 के औसत से 5879 रन बनाए हैं। वहीं, मनदीप ने 108 मैचों में 21.42 के औसत से 1692 रन जुटाए।

कार्तिक और रायडू का नाम भी

इस शर्मनाक लिस्ट में दिनेश कार्तिक और अंबाती रायडू जैसे खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है। अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक और रायडू आईपीएल में 13-13 मर्तबा शून्य पर अपना विकेट गंवा चुके हैं। कार्तिक और रायडू के अलावा हरभजन सिंह, पीयूष चावला, पार्थिव पटेल और अजिंक्य रहाणे भी इतनी ही बार शून्य पर आउट हु। वहीं, आईपीएल में सबसे अधिक बार जीरो पर आउट होने वाले विदेशी खिलाड़ी राशिद खान, सुनील नरेन और ग्लेन मैक्सवेल हैं। तीनों 12-12 बार बिना खाता खोले लौटे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें