ममता बनर्जी की भबानीपुर समेत 55 सीटें संवेदनशील घोषित, चुनाव आयोग ने क्यों किया ऐसा

Surya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
share

बंगाल में विधानसभा चुनाव में खर्च पर निगरानी रखने के लिए चुनाव आयोग ने 100 पर्यवेक्षकों को भी नियुक्त किया है। ऐसा पहली बार है, जब इतनी बड़ी संख्या में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा 5 राज्यों में फिलहाल चुनाव हो रहे हैं और सबसे ज्यादा पर्यवेक्षकों की नियुक्ति बंगाल में ही की गई है।

ममता बनर्जी की भबानीपुर समेत 55 सीटें संवेदनशील घोषित, चुनाव आयोग ने क्यों किया ऐसा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भबानीपुर समेत 55 सीटों को चुनाव आयोग ने खर्च के लिहाज से संवेदनशील घोषित किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि चुनाव आयोग को लगता है कि इन सीटों पर खर्च उम्मीदवारों की ओर से लिमिट से ज्यादा हो सकता है। यही नहीं चुनाव में खर्च पर निगरानी रखने के लिए चुनाव आयोग ने 100 पर्यवेक्षकों को भी नियुक्त किया है। ऐसा पहली बार है, जब इतनी बड़ी संख्या में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा 5 राज्यों में फिलहाल चुनाव हो रहे हैं और सबसे ज्यादा पर्यवेक्षकों की नियुक्ति बंगाल में ही की गई है।

चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि अवैध कैश, शराब, फ्री बांटने वाली वस्तुएं और मादक पदार्थों की पकड़ बंगाल में बढ़ी है। तमिलनाडु के बाद बंगाल इस मामले में दूसरे नंबर पर आ गया है। अब तक सभी चुनावी राज्यों को मिलाकर 1,281 करोड़ रुपये की खेप पकड़ी जा चुकी है। इनमें पहले नंबर पर तमिलनाडु है और फिर बंगाल का स्थान आता है। खबर है कि इस 1,281 करोड़ रुपये की सामग्री में से 105 करोड़ रुपये के बेशकीमती जवाहरात हैं तो वहीं 178 करोड़ रुपये का ऐसा सामान बरामद हुआ है, जिसे चुनाव में फ्री बांटा जाना था। अकेले बंगाल में ही 17 अप्रैल तक 430 करोड़ रुपये के सामान की बरामदगी हुई थी।

क्यों चुनाव आयोग ने तैनात किए 100 से ज्यादा पर्यवेक्षक

यही कारण है कि तमाम सीटों को चुनाव आयोग ने अब खर्च के लिहाज से संवेदनशील घोषित किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि आयोग को लगता है कि यदि निगरानी नहीं की गई तो फिर वोटरों को लुभाने के लिए अवैध तरीकों का इस्तेमाल बढ़ सकता है। आयोग ने जिन सीटों को संवेदनशील घोषित किया है, उनमें सीमांत क्षेत्र उत्तर 24 परगना, मालदा, मुर्शिदाबाद और उत्तर दिनाजपुर शामिल हैं। इन इलाकों से बड़ी संख्या में कैश समेत अवैध चीजें बरामद की गई हैं। इसके अलावा 8 सीटें ऐसी हैं, जो बांग्लादेश सीमा से लगती हैं। इन सीटों में बिधाननगर, राजरहाट-न्यूटाउन, बारासात, मध्यमग्राम, भाटपारा, गैघाता, उत्तर बशीरहाट शामिल हैं।

कोलकाता की 7 सीटें संवेदनशील, भबानीपुर भी है शामिल

इसी तरह कोलकाता की 7 सीटों को इस कैटिगरी में डाल दिया गया है। इनमें से तीन सीटें उत्तर कोलकाता की हैं तो वहीं 4 सीटें दक्षिण कोलकाता क्षेत्र की हैं। वहीं भबानीपुर भी इस सूची में है। यह सीट फिलहाल बंगाल की सबसे हाईप्रोफाइल है। ऐसा इसलिए क्योंकि सीएम ममता बनर्जी और नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी के बीच यहां सीधा मुकाबला है। पिछली बार भी शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को नंदीग्राम से हरा दिया था। फिर ममता बनर्जी ने भबानीपुर से ही उपचुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash

दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।


अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।

और पढ़ें