बंगाल में फिर चुनावी हिंसा, टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प; वीडियो वायरल

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

वीडियो में लोग एक-दूसरे पर हमला करते नजर आते हैं, जहां धक्का-मुक्की, हाथापाई और गाली-गलौज की आवाजें साफ सुनाई दे रही हैं। यह घटना पुरसुराह ब्लॉक के केलेपाड़ा गांव में हुई। यह झड़प राजनीतिक रैली या कार्यक्रम को लेकर शुरू हुई।

बंगाल में फिर चुनावी हिंसा, टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प; वीडियो वायरल

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में शुक्रवार को टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई। एएनआई न्यूज एजेंसी ने इस घटना का वीडियो जारी किया है, जिसमें दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आमने-सामने आकर मारपीट करते दिख रहे हैं। वीडियो में लोग एक-दूसरे पर हमला करते नजर आते हैं, जहां धक्का-मुक्की, हाथापाई और गाली-गलौज की आवाजें साफ सुनाई दे रही हैं। यह घटना पुरसुराह ब्लॉक के केलेपाड़ा गांव में हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह झड़प राजनीतिक रैली या कार्यक्रम को लेकर शुरू हुई, जो जल्दी ही हिंसक रूप ले लिया।

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के नामांकन रोड शो के दौरान झड़प हुई थी। इसके बाद दो सीनियर पुलिस अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जबकि कई एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रिजर्व फोर्स-II के डिप्टी कमिश्नर और नामांकन स्थल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी डीसी से स्थिति संभालने में लापरवाही को लेकर जवाब मांगा गया है।

यह कार्रवाई भीड़ नियंत्रण में कमी और कार्यक्रम के दौरान हालात बिगड़ने से रोकने में विफल रहने के आरोपों के बाद की गई है। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया था। इससे पहले आयोजित रोड शो में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान नारेबाजी और जवाबी नारेबाजी के बीच तनाव बढ़ गया, जिससे इलाके में हालात तनावपूर्ण हो गए। घटना के बाद कोलकाता पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत अवैध जमावड़ा, प्रशासनिक आदेशों के उल्लंघन और सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने के आरोप में कई मामले दर्ज किए।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें