WBBSE Madhyamik Results 2026: पश्चिम बंगाल 10वीं का रिजल्ट घोषित, डिजीलॉकर पर ऐसे पाएं अपनी मार्कशीट
West Bengal WBBSE Madhyamik Results 2026: श्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2026 जारी कर दिया या है। 86.83 फीसदी पास हुए हैं। छात्र अब अपना स्कोरकार्ड 'डिजीलॉकर' (DigiLocker) जैसे आधुनिक माध्यमों से भी चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

West Bengal WBBSE Madhyamik Results 2026 via DigiLocker :पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है। WBBSE Madhyamik Results 2026 Linkबोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 'माध्यमिक' (कक्षा 10वीं) के परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं। माध्यमिक परिणामों की घोषणा एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई, जिसके बाद सुबह 10:15 बजे बोर्ड की वेबसाइटों पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया गया। इस साल परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब अपना स्कोरकार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ 'डिजीलॉकर' (DigiLocker) जैसे आधुनिक माध्यमों से भी चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। WBBSE Madhyamik Result 2026 Live Updates
वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने का तरीका
छात्र अपना परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल wbbse.wb.gov.in या wbresults.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर "Madhyamik Pariksha (SE) Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
'सबमिट' बटन दबाते ही आपका डिजिटल स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
डिजीलॉकर (DigiLocker) पर मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?
सीधे वेबसाइट के अलावा, छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डिजीलॉकर से भी प्राप्त कर सकते हैं। यह एक सरकारी प्लेटफॉर्म है जहां डॉक्यूमेंट पूरी तरह मान्य होते हैं।
स्टेप-बाय-स्टेप गाइड:
1. सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं या अपने स्मार्टफोन में डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करके खोलें।
2. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
3. अब ‘Issued Documents’ वाले सेक्शन में जाएं।
4. वहां आपको WB Madhyamik का विकल्प चुनना होगा।
5. इसके बाद Madhyamik पर क्लिक करें।
6. सिस्टम द्वारा मांगी गई जरूरी जानकारियां (जैसे रोल नंबर और पासिंग ईयर) दर्ज करें।
7. आपकी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड होने के लिए तैयार है, जिसे आप कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-
1. छात्र का नाम
2. छात्र की जन्मतिथि
3. माता-पिता का नाम
4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड
5. प्राप्त अंक
6. कुल अंक
7. पासिंग स्टेटस
8. स्कूल का नाम
9. छात्र का रोल नंबर
10. पासिंग डिविजन
रिजल्ट के बाद क्या? स्क्रूटनी और सुधार का मौका
जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, बोर्ड उन्हें 'पोस्ट पब्लिकेशन रिव्यू' (PPR) और 'पोस्ट पब्लिकेशन स्क्रूटनी' (PPS) का विकल्प प्रदान करेगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। साथ ही, जो छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण रहे हैं, वे 'सप्लीमेंट्री परीक्षा' देकर अपना साल बचा सकेंगे।


