
चुनाव से पहले TMC को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हो गईं RS सांसद मौसम नूर; क्या बदलेगा समीकरण?
टीएमसी की राज्यसभा सांसद मौसम नूर ने चुनाव से पहले की कांग्रेस का दामन थाम लिया है। मौसम नूर मालदा के खान चौधरी खानदान से ताल्लुक रखती हैं। ऐसे में यह टीएमसी के लिए बड़ा झटका और कांग्रेस के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ही ममता बनर्जी की TMC को एक बड़ा झटका लगा है। टीएमसी की राज्यसभा सांसद बेनजीर नूर ने शनिवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। बता दें कि मौसम नूर कांग्रेस से ही टीएमसी में आई थीं। ऐसे में उन्होंने घर वापसी कर ली है। मौसम नूर मालदा के खान चौधरी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस को संगठनात्मक रूप से मजबूती मिलेगी। वहीं मुस्लिम इलाकों में कांग्रेस का हौसला भी बढ़ेगा।
दो बार रही हैं लोकसभा सांसद
नूर कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी नेताओं जयराम रमेश, पार्टी महासचिव व पश्चिम बंगाल प्रभारी गुलाम अहमद मीर तथा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष शुभंकर सरकार की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुईं नूर का राज्यसभा का कार्यकाल इसी साल अप्रैल में समाप्त हो रहा है। उनके पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव मालदा से लड़ने की संभावना है। वह 2009 से 2019 तक कांग्रेस पार्टी से मालदा से दो बार लोकसभा सदस्य रही हैं।
वह 2019 में कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गयीं थीं और तृणमूल के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2020 में पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में भेजा था।
बता दें कि मौसम नूर एबीए गनी खान चौधरी की बेटी हैं। मौसम नूर ने कहा, गनी खान चौधरी का परिवार अब कांग्रेस के लिए काम करेगा। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के विचारधारा को आगे ले जाना चाहती हैं। वहीं जयराम रमेश ने कहा कि एबीए गनी खान चौधरी को इंदिरा गांधी भी सम्मान देती थीं। वह कैबिनेट मंत्री भी थे। गुलाम अहमद मीर ने कहा कि बांगाल में कांग्रेस अभी जिंदा है। पार्टी एक बार फिर आगे बढ़ेगीऔर मजबूत होगी।

लेखक के बारे में
Ankit Ojhaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




