ममता बनर्जी की सीट पर बवाल, स्ट्रांग रूम में भाजपा के झंडे वाले वाहनों के प्रवेश का आरोप

Deepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
Follow us on Google News
share

पश्चिम बंगाल में सोमवार यानी कल, मतगणना होनी है। इससे पहले ही रविवार को यहां पर जमकर हंगामा हुआ। मामला बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भवानीपुर सीट के मतगणना केंद्र का है।

ममता बनर्जी की सीट पर बवाल, स्ट्रांग रूम में भाजपा के झंडे वाले वाहनों के प्रवेश का आरोप

पश्चिम बंगाल में सोमवार यानी कल, मतगणना होनी है। इससे पहले ही रविवार को यहां पर जमकर हंगामा हुआ। मामला बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भवानीपुर सीट के मतगणना केंद्र का है। टीएमसी कार्यकर्ताओं का दावा है कि भाजपा का झंडा लगी दो गाड़ियों को उस परिसर के अंदर जाने की अनुमति दी गई, जहां पर ईवीएम रखी गई हैं। बता दें कि यही वह सखावत मेमोरियल गर्ल्स स्कूल स्थित मतगणना केंद्र है, जहां पर ममता बनर्जी ने बीते गुरुवार की रात चार घंटे तक धरना दिया था। उस वक्त आरोप लगाया गया था कि अनधिकृत लोगों को स्ट्रांगरूम में प्रवेश की अनुमति दी गई।

कैंप कर रहे हैं टीएमसी कार्यकर्ता
टीएमसी कार्यकर्ता सखावत मेमोरियल मतगणना केंद्र पर टीमएसी कार्यकर्ता 100 मीटर के दायरे में कैंप कर रहे हैं। इन कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा का झंडा लगी दो कारें परिसर में घुसीं और स्ट्रांगरूम के करीब पहुंचीं। एक टीएमसी कार्यकर्ता ने कहाकि मौके पर तैनात सुरक्षा बल बिना किसी वैध आईडी के किसी व्यक्ति या वाहन को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। फिर इन वाहनों को अंदर कैसे जाने दिया गया? कार्यकर्ता ने आगे कहाकि जब हम लोगों ने इसका विरोध किया तो केंद्रीय बलों ने हमें 100 मीटर दूर जाने का आदेश दे दिया।

अधिकारियों का क्या है पक्ष
टीएमसी का दावा है कि वहां मौजूद पुलिस ने वादा किया कि इन वाहनों को वहां से हटा दिया जाएगा। लेकिन यह वाहन वहां पर कुछ देर तक रहे। चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहाकि कार हरीष मुखर्जी रोड से गुजर रही थी। सुरक्षा बलों और पुलिस ने कार को चेक किया। कार में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला, इसलिए उसे वहां से जाने दिया गया। पश्चिम बंगाल में टीएमसी और भाजपा के बीच सत्ता के लिए घमासान मचा हुआ है। दोनों ही पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता प्रदेश भर में स्ट्रांगरूम की निगरानी में जुटे हुए हैं। ममता बनर्जी भले ही बड़े अंतर से जीत का दावा कर रही हैं। लेकिन वह भी बार-बार ईवीएम में छेड़छाड़ और मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जता रही हैं।
किस राज्य में किसकी सरकार? 🤔 सबसे तेज़ सीट-वाइज रुझान—हिंदुस्तान ऐप पर!
अभी डाउनलोड करें 📲
टीएमसी कार्यकर्ताओं ने लगाया आरोप
ममता बनर्जी द्वारा तृणमूल कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं और मतदान एजेंट से ईवीएम स्ट्रांगरूम की चौबीसों घंटे निगरानी करने की अपील किए जाने के बाद पार्टी उम्मीदवार कुणाल घोष और शशि पांजा ने गुरुवार को खुदीराम अनुशीलन केंद्र में अनियमित गतिविधियों का आरोप लगाते हुए वहां धरना दिया जबकि निर्वाचन आयोग ने उनके आरोपों को खारिज किया। हावड़ा में तृणमूल ने स्ट्रॉन्गरूम से सटे स्थान पर लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे मरम्मत कार्य का विरोध किया, जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने काम अस्थायी रूप से रोक दिया।

डाक मतपत्रों पर भी आरोप
सत्तारूढ़ दल ने शनिवार को निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई और खुदीराम अनुशीलन केंद्र में ईवीएम स्ट्रॉन्गरूम में डाक मतपत्रों के लिफाफों की अनधिकृत छंटाई का आरोप लगाया। शनिवार को पश्चिम बर्द्धमान जिले के आसनसोल कॉलेज और उत्तर 24 परगना जिले के बारासात सरकारी कॉलेज में बने स्ट्रॉन्गरूम के बाहर भी ऐसे ही दृश्य देखने को मिले, जहां तृणमूल कार्यकर्ताओं ने यह आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया कि सीसीटीवी कैमरे कई मिनट तक बंद रहे।

भाजपा ने क्या कहा
निर्वाचन आयोग ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि निगरानी कैमरे लगातार काम कर रहे थे। भाजपा के प्रवक्ता सजल घोष ने पत्रकारों से कहाकि बंगाल के लोगों को यह बात हास्यास्पद लग रही है कि अनुचित साधनों और बल प्रयोग की रणनीति से चुनाव जीतती रही टीएमसी अब तरह-तरह के बेबुनियाद आरोप लगा रही है। उन्होंने कहाकि क्या वे हार से डर रहे हैं?

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

और पढ़ें