ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News पश्चिम बंगालBengal Civic Polls Results: बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा का सफाया, TMC ने 108 में से 102 सीट जीतीं

Bengal Civic Polls Results: बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा का सफाया, TMC ने 108 में से 102 सीट जीतीं

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव परिणाम 2022 लाइव अपडेट: सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल नगरपालिका चुनावों में 108 नगरपालिकाओं में से 102 पर जीत दर्ज की है। टीएमसी द्वारा जीते गए 102 नगर निकायों...

Bengal Civic Polls Results: बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा का सफाया, TMC ने 108 में से 102 सीट जीतीं
लाइव हिंदुस्तान,कोलकाताWed, 02 Mar 2022 03:47 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव परिणाम 2022 लाइव अपडेट: सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल नगरपालिका चुनावों में 108 नगरपालिकाओं में से 102 पर जीत दर्ज की है। टीएमसी द्वारा जीते गए 102 नगर निकायों में से 31 नगर पालिकाओं में कोई विरोधी नहीं है। टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी के सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी और "भारी जनादेश" पर आभार व्यक्त किया।

वाम मोर्चा ने नदिया जिले के ताहेरपुर नगर पालिका में अपनी जीत हासिल की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जो पिछले साल विधानसभा चुनावों में 77 सीटें जीतकर पश्चिम बंगाल में मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी थी, अपना खाता खोलने में विफल रही। कांग्रेस भी एक भी सीट जीतने में नाकाम रही। हैरानी की बात यह है कि दार्जिलिंग नगर पालिका में नवगठित हमरो पार्टी ने जीत हासिल की है।

इस चुनाव में टीएमसी के कुल 2,258, भाजपा के 2021, बसपा के 30 और भाकपा के 99 उम्मीदवार मैदान में थे। इसके अलावा 158 उम्मीदवार राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के भी थे। 843 प्रत्याशी निर्दलीय भी चुनाव में उतरे थे।

चुनाव के बाद भाजपा ने कहा था कि इसके परिणामों पर रोक लगा देनी चाहिए। भाजपा का आरोप था कि टीएमसी ने चुनाव में धांधली की है। भाजपा राज्यपाल से चुनाव के दौरान हुई हिंसा पर भी ध्यान देने को कहा था। 

ममता बनर्जी ने दी बधाई

ममता बनर्जी ने नगरपालिका चुनाव में जीतने वाले प्रत्याशियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर मां माटी मानुष को जनादेश मिल रहा है। सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी है और मानवता, शांति के लिए काम करना है। 

बड़ी जीत की ओर टीएमसी

टीएमसी ने 108 में से 93 सीटों पर कब्जा कर लिया है। वहीं 27 ऐसी नगरपालिकाएं हैं जहां टीएमसी के अलावा अन्य पार्टियां एक भी वॉर्ड में जीत नहीं हासिल कर पाईं।

टीएमसी को अब तक मिले 70 फीसदी वोट

राजपुर और सोनारपुर में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जश्न मानना शुरू कर दिया है। अब तक जितने वोटों की गिनती हुई है उसमें 70 फीसदी वोट टीएमसी के प्रत्याशियों को मिले हैं। वहीं लेफ्ट को 12 और भाजपा को केवल 9 फीसदी वोट हासिल हुए हैं। 

90 सीटों पर आगे टीएमसी

नगरपालिका चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। 108 सीटों में से 90 पर टीएमसी कब्जा जमाती नजर आ रही है। वहीं ताहेरपुर नगरपालिका से लेफ्ट ने भी अपना खाता खोला है। कांग्रेस और भाजपा अभीकिसी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाई है। 

कांथी में 21 में  से 18 सीटों पर टीएमसी जीती, भाजपा को दो पर मिली जीत

कांथी नगरपालिका में टीएमसी ने कुल 21 वॉर्ड मे से 18 पर जीत हासिल कर ली है। वहीं भाजपा ने दो वॉर्ड में जीत हासिल की। एक वॉर्ड में निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहा है।

टीएमसी ने जीतीं 28 सीटें, विपक्ष का खाता भी नहीं खुला
टीएमसी ने 108 में से अब तक 28 सीटों पर जीत की ओर है। वहीं विपक्ष का अभी खाता भी नहीं खुला है। बता दें कि नगरपालिका के ये चुनाव 27 फरवरी को हुए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें