TMC छोड़ शिशिर अधिकारी ने थामा बीजेपी का हाथ, बोले- मिदनापुर का सम्मान बचाने के लिए आया

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं। उनकी पार्टी के दिग्गज नेता धीरे-धीरे उनसे दूरी बना रहे हैं। इसी कड़ी में अगला नाम टीएमसी...

bjp

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं। उनकी पार्टी के दिग्गज नेता धीरे-धीरे उनसे दूरी बना रहे हैं। इसी कड़ी में अगला नाम टीएमसी सांसद शिशिर अधिकारी का है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद सिसिर अधिकारी रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उन्होंने  कहा कि मिदनापुर का सम्मान बचाने के लिए आया हूं।  शिशिर अधिकारी ने कहा कि 'मैं हमेशा ताजपुर बंदरगाह चाहता था, लेकिन राज्य सरकार इसे पूरा नहीं होने दे रही है। मेरा परिवार आपके साथ है, आप के लिए अच्छे की कामना। जय श्री राम, वंदे मातरम'।

 शिशिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने का अंदेशा तभी लग गया था जब नंदीग्राम की हॉट सीट से बीजेपी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने घोषणा की थी कि उनके पिता और तृणमूल कांग्रेस के सांसद शिशिर अधिकारी 24 मार्च को  अपने परिवार के गृह जिले पूर्वी मिदनापुर कांठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले, 21 मार्च को मैं अपने पिता को अमित शाह की रैली में भेजूंगा।"

साथ ही  शिशिर ने भी पिछले दिनों एक सवाल के जवाब में कहा था कि "किसने कहा कि मैं तृणमूल में हूं? क्या तृणमूल ऐसा कहती है? जब से सुवेंदु ने पार्टी छोड़ी है, वे लोग मेरे परिवार, मेरे पूर्वजों को गाली देते रहे हैं। कोलकाता के एक सज्जन सुवेन्दु को मीर जाफर कह रहे हैं जो कि एक गद्दार था। मुझे नहीं पता कि मैं अब तृणमूल में हूं भी।'

 शिशिर अधिकारी ने ममता बनर्जी पर भड़कते हुए कहा, जब से शुभेंदु ने पार्टी छोड़ी है, वह यहां से उसे उखाड़ देना चाहती हैं। वो यहां जो कुछ भी कर रही हैं वो नंदीग्राम के लिए शर्मनाक है। कुछ दिनों पहले, उन्होंने कहा था कि उन पर हमला किया गया। कुछ लोगों ने विरोध किया तो वे बोलीं- नहीं, कार के दरवाजे से मुझे चोट लगी। उन्हें किस तरह की चोट लगी? कैसे डॉक्टर थे? थोड़ा धक्का लगा और उन्होंने बनर्जी को प्लास्टर लगाकर व्हील चेयर दे दी? सिसिर अधिकारी ने कहा, "किसी ने मुझे बताया कि एक फिल्म में ऐसा ही हुआ था। इसलिए, हमें क्या करना है बैठकर फिल्म देखनी है। पीएम मोदी की रैली में जाने को लेकर जब सिसर से सवाल पूछा गया तो वे बोले- अगर कोई अवसर है, तो मैं निश्चित रूप से प्रधानमंत्री की रैली में जाऊंगा। मुझे इससे कोई समस्या नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने टीका लगवा लिया है, शुभेंदु कहे तो मैं उसके लिए प्रचार करने को तैयार हूं।

 शिशिर से पहले उनके सबसे छोटे बेटे सौमेंदु पहले ही बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। टीएमसी में रहते हुए सौमेंदु को इस साल की शुरुआत में कांठी नगर मंडल के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था।

Mrinal Sinha

लेखक के बारे में

Mrinal Sinha

Senior Sub-Editor

और पढ़ें
Hindi Newsपश्चिम बंगाल न्यूज़TMC छोड़ शिशिर अधिकारी ने थामा बीजेपी का हाथ,बोले-मेरा परिवार आपके साथ