ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News पश्चिम बंगालबंगाल: एक्सट्रा मैरिटल अफेयर का शक, महिला को कपड़े फाड़ कराई परेड

बंगाल: एक्सट्रा मैरिटल अफेयर का शक, महिला को कपड़े फाड़ कराई परेड

पश्चिम बंगाल से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 35 वर्षीय महिला के कपड़े उतारकर उसे पूरे गांव में परेड करने के लिए मजबूर किया गया। महिला का कसूर ये था कि वह छह महीने बाद अपने पति के...

बंगाल: एक्सट्रा मैरिटल अफेयर का शक, महिला को कपड़े फाड़ कराई परेड
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 15 Jun 2021 08:42 AM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिम बंगाल से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 35 वर्षीय महिला के कपड़े उतारकर उसे पूरे गांव में परेड करने के लिए मजबूर किया गया। महिला का कसूर ये था कि वह छह महीने बाद अपने पति के घर लौटी थी और आरोप है कि इस दौरान वह अपने प्रेमी के साथ रह रही थी।

घटना गुरुवार शाम की है, लेकिन इसका पता तब चला जब रविवार को सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले का एक वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने महिला को इन लोगों से छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया। वह घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। छह महीने पहले, वह एक ऐसे व्यक्ति के साथ गांव छोड़ गई, जिसके साथ उसका कथित रूप से संबंध था।

पुलिस के एक सूत्र ने बताया “गुरुवार को, जैसे ही महिला अपने पति के घर लौटी, कुछ ग्रामीणों ने उससे पिछले छह महीनों में उसके ठिकाने के बारे में पूछताछ करना शुरू कर दिया। जब उसने कोई जवाब नहीं दिया तो ग्रामीणों ने  सलीशी सभा (कंगारू अदालत) बुलाने का फैसला किया।”

उसी दिन, कंगारू अदालत लगाई गई। सूत्रों ने बताया कि कुछ लोगों ने उसे घसीटकर घर से बाहर निकाला और उसकी पिटाई की और कहा कि वह अब तक कहां है, यह बताए। कुछ ग्रामीणों  ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसे उसी तरह गांव में घूमने के लिए मजबूर किया। इस दौरान कुछ लोगों ने महिला का वीडियो शूट कर लिया। इस सब के बाज पीड़िता इतनी सदमे में थी कि वह भाग गई और कई दिनों तक उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में पुलिस ने उसे बड़ी मुश्किलों से ढूंढा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें