कांग्रेस से नहीं बनी बात, बंगाल की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगी ममता बनर्जी; आज जारी होगी TMC की लिस्ट

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
Follow us on Google News
share

ममता बनर्जी आज कोलकाता में मेगा रैली करने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि इस रैली में ही टीएमसी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी हो सकती है। वह सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने जा रही हैं।

कांग्रेस से नहीं बनी बात, बंगाल की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगी ममता बनर्जी; आज जारी होगी TMC की लिस्ट

कोलकाता में 'जन गर्जन सभा' से टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकने जा रही हैं। वहीं पार्टी ने क्लियर कर दिया है कि लोकसभा चुनाव में वह कांग्रेस के साथ किसी तरह का समझौता करने नहीं जा रही हैं। रविवार को टीएमसी मेगा रैली में प्रत्याशियों का लिस्ट जारी करने जा रही है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि लोकसभा चुनाव में राज्य में वह INDIA गठबंधन का हिस्सा नहीं है। बंगाल की सभी 42 सीटों के अलावा उत्तर प्रदेश की एक, मेघालय की एक और असम की दो लोकसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों का ऐलान किया जाएगा। इस रैली में ममता बनर्जी और पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी मौजूद रहेंगे। 

रैली से पहले ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लोगों से जनसभा में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा, बंगाल की नम्रता और धैर्य को इसकी कमजोरी नहीं समझना चाहिए। रविवार को ब्रिगेड ग्राउंड में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। यह धऱती अपने अधिकारों के लिए हमेशा से लड़ती रही है। बंगाल के सुरक्षित भविष्य के लिए आप हमारे साथ आइए। 

टीएमसी की इस रैली के मुख्यतः तीन उद्देश्य हैं। पहला तो लोकसभा चुनाव के प्रचार की औपचारिक शुरुआत करना। दूसरा जमीन तक लोगों से जुड़ाव बनाने की रणनीति से कार्यकर्ताओं को अवगत कराना और तीसरा समर्थकों के साथ बात करना। इस रैली में ममता बनर्जी केंद्र सरकार को घेर सकती हैं। वह राज्य के लिए बकाया राशि के भुगतान के मुद्दा उठा सकती हैं। 

इस महारैली में 6 से 8 लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। वहीं रैली को लेकर भाजपा ने तंज किया है और कहा कि यह विदाई रैली साबित होने वाली है। भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधइकारी ने कहा कि टीएमसी के नेता गुंडों और भ्र्ष्टाचारियों को समर्थन देते हैं और इसलिए उनका पतन हो रहा है। बता दें कि शनिवार को ही प्रधानमंत्री मोदी बंगाल पहुंचे थे। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ममता बनर्जी की सरकार पर हमला बोला था। 

पीएम मोदी ने कहा था कि ममता सरकार बंगाल को लूट रही है। दिल्ली की सरकार आपके लिए MNREGA का फंड भेजती है लेकिन टीएमसी हर पड़ाव पर लूट लेती है। इसका फायदा टीएमसी के टोलबाजों को मिलता है। यहां 25 लाख फर्जी जॉब कार्ड बने और लोगों में बांट दिए गए। उन्होंने कहा, हम गरीबों के लिए पैसे भेजते हैं लेकिन यहां उन्हें टोलबाजों के द्वारा चुने हुए लोगों में बांटा जाता है। 

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें