ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News पश्चिम बंगालकोलकाता में सभी हुक्का बार पर प्रतिबंध, लाइसेंस भी किए जाएंगे रद्द

कोलकाता में सभी हुक्का बार पर प्रतिबंध, लाइसेंस भी किए जाएंगे रद्द

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए राजधानी कोलकाता में हुक्का बार को प्रतिबंधित कर दिया है। जिन लोगों को लाइसेंस दिए गए थे उसे भी रद्द कर दिया जाएगा।

कोलकाता में सभी हुक्का बार पर प्रतिबंध, लाइसेंस भी किए जाएंगे रद्द
Ashutosh Rayलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 02 Dec 2022 08:25 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

पश्चिम बंगाल सरकार ने शुक्रवार को राज्य की राजधानी कोलकाता में हुक्का बार पर प्रतिबंध लगा दिया है। कोलकाता के मेयर फिराद हकीम ने शुक्रवार को सरकार के फैसले की घोषणा की। फिरहाद ने कहा कि कोलकाता नगर निगम (KMC) शहर में हुक्का बार संचालित करने वाले रेस्टोरेंट के लाइसेंस को रद्द कर देगा। हुक्का बार पर प्रतिबंध लगाने के पीछे सार्वजनिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का हवाला दिया है। 

हकीम ने कहा कि हमने हुक्का बार बंद करने का फैसला किया है। यह सभी रेस्टोरेंट में बंद रहेगा। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, हकीम ने कहा कि प्रशासन को शिकायतें मिली हैं कि हुक्का पीने के लिए युवाओं की ओर से कुछ नशीले पदार्थों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस तरह के हुक्का में इस्तेमाल होने वाले रसायन स्वास्थ्य के लिए बेहद खराब हैं। इसलिए हमने उन्हें बंद करने का फैसला किया है।

कोलकाता के मेयर ने कहा कि नगर निगम ने चेतावनी जारी की है कि वह शहर में ऐसे हुक्का बार चलाने वाले रेस्टोरेंट के लाइसेंस को रद्द कर देगी। हकीम ने कहा, हम नए लाइसेंस नहीं देंगे और हम मौजूदा लाइसेंस रद्द कर देंगे। साथ ही कहा कि केएमसी प्रतिबंध को अमल में लाने के लिए पुलिस की मदद भी लेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें