ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News पश्चिम बंगालहम नहीं मानते ये चुनाव, नजीते सिर्फ झूठे और फर्जी; कोलकाता निकाय चुनाव परिणाम पर BJP अध्यक्ष सुकांत मजूमदार

हम नहीं मानते ये चुनाव, नजीते सिर्फ झूठे और फर्जी; कोलकाता निकाय चुनाव परिणाम पर BJP अध्यक्ष सुकांत मजूमदार

कोलकाता निकाय चुनाव में भाजपा बढ़ने की बजाय और सिमट गई है। 5 साल पहले उसने यहां 5 सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार दो और गंवा दीं। कोलकाता निकाय चुनाव में शर्मनाक हार के प्रदेश पार्टी प्रमुख...

हम नहीं मानते ये चुनाव, नजीते सिर्फ झूठे और फर्जी; कोलकाता निकाय चुनाव परिणाम पर BJP अध्यक्ष सुकांत मजूमदार
एएनआई,कोलकाताTue, 21 Dec 2021 10:04 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

कोलकाता निकाय चुनाव में भाजपा बढ़ने की बजाय और सिमट गई है। 5 साल पहले उसने यहां 5 सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार दो और गंवा दीं। कोलकाता निकाय चुनाव में शर्मनाक हार के प्रदेश पार्टी प्रमुख सुकांत मजूमदार का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव को भाजपा नहीं मानती। उन्होंने चुनाव के दौरान पार्टी उम्मीदवारों को धमकाने का आरोप लगाया।

सोमवार को कोलकाता निकाय चुनाव में 144 सीटों में 134 सीटों पर सीएम ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने जीत हासिल की। जबकि तीन सीटों पर ही जीत हासिल करके भाजपा ने राज्य में खुद को और समेट लिया है। सोमवार को निकाय चुनाव परिणामों के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए।

सुकांत मजूमदार ने कहा, "हम इस चुनाव को चुनाव नहीं मानते। जो नतीजे आए हैं वो झूठे और फर्जी वोटिंग के कारण हैं। चुनाव के दौरान हमारे कई भाजपा उम्मीदवारों को धमकी दी गई थी। यहां कोई लोकतंत्र नहीं है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का जलवा अब भी कायम है। कोलकाता नगर निगम की 144 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे यही कहते हैं। नगर निकाय में क्लीन स्वीप करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने 134 सीटों पर कब्जा जमाया है। यही नहीं तीन वॉर्डों में जीत हासिल करने वाले निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी टीएमसी से जुड़ने की इच्छा जताई है।

इस तरह कोलकाता निकाय चुनाव की 137 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस का परचम लहराने वाला है। ये नतीजे भाजपा के लिए बड़ा झटका है, जिसे महज तीन सीटों पर ही जीत मिल सकी है। इसके अलावा कांग्रेस और सीपीएम का हाल तो निर्दलीय उम्मीदवारों से भी बुरा रहा है। दोनों दलों को 2-2 सीटों पर ही जीत मिल सकी है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें