ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News पश्चिम बंगालबंगाल: मुस्लिम लड़की को मिले हैं सबसे ज्यादा अंक, 12वीं की टॉपर का नाम नहीं धर्म बताने पर विवाद 

बंगाल: मुस्लिम लड़की को मिले हैं सबसे ज्यादा अंक, 12वीं की टॉपर का नाम नहीं धर्म बताने पर विवाद 

12वीं की बोर्ड परीक्षा में मुस्लिम लड़की को मिले हैं सबसे ज्यादा नंबर... बंगाल में टॉपर स्टूडेंट का नाम की जगह धर्म का ऐलान करने पर विवाद हो गया है। राजनीतिक और धार्मिक संगठनों ने काउंसिल ऑफ हायर...

बंगाल: मुस्लिम लड़की को मिले हैं सबसे ज्यादा अंक, 12वीं की टॉपर का नाम नहीं धर्म बताने पर विवाद 
हिन्दुस्तान टाइम्स,कोलकाताFri, 23 Jul 2021 05:44 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

12वीं की बोर्ड परीक्षा में मुस्लिम लड़की को मिले हैं सबसे ज्यादा नंबर... बंगाल में टॉपर स्टूडेंट का नाम की जगह धर्म का ऐलान करने पर विवाद हो गया है। राजनीतिक और धार्मिक संगठनों ने काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन (WBCHSE) की प्रमुख महुआ दास को हटाने की मांग की है।  
 
दास ने गुरुवार को कहा, ''इस साल सबसे अधिक प्राप्त अंक हैं 499, एक मुस्लिम लड़की को यह अंक मिले हैं। वह मुस्लिम लड़की मुर्शिदाबाद से है।'' शुक्रवार को छात्र संगठन पश्चिम बंगाल राज्य छात्र परिषद ने दास के खिलाफ प्रदर्शन किया। दास के दफ्तर के बाहर पुलिस और कुछ प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। 

एक बयान में बंगाल इमाम असोसिएशन ने कहा, ''यह बहुत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। हम इसकी निंदा करते हैं। स्टूडेंट का नाम बताने की जगह उन्होंने उसका धर्म बताया।'' सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता तापस रॉय ने कहा कि इससे बचा जा सकता था। उन्हें लड़की को एक कैंडिडेट या स्टूडेंट कहना चाहिए था। कांग्रेस के भी स्टूडेंट विंग ने कहा है कि या तो दास को माफी मांगनी चाहिए या उन्हें हटा दिया जाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें