नरेंद्र मोदी देशद्रोही, मुझसे तो नजर मिलाकर बात नहीं कर पाते; बंगाल में बोले राहुल गांधी

Surya Prakash पीटीआई, मालदा
share

बंगाल चुनाव में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को 'देशद्रोही' बता डाला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देशभक्त नहीं हैं बल्कि देशद्रोही हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील से तमाम कारोबार खत्म हो जाएंगे।

नरेंद्र मोदी देशद्रोही, मुझसे तो नजर मिलाकर बात नहीं कर पाते; बंगाल में बोले राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बंगाल विधानसभा चुनाव को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर सीधा हमला बोला और उन्हें 'देशद्रोही' तक बता डाला। राहुल गांधी ने कहा कि मालदा की रैली में कहा कि पीएम मोदी देश भक्त नहीं हैं बल्कि वह देशद्रोही हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील देश में छोटे और मध्यम उद्योगों को बड़ा नुकसान पहुंचाएगी। इसके चलते देश में बड़े पैमाने पर रोजगार का संकट भी पैदा होगा। उन्होंने इस दौरान SIR की भी बात की। राहुल गांधी ने कहा कि SIR में बड़ी संख्या में लोगों के नाम हटाए गए हैं और ऐसा करना असंवैधानिक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गलत तरीके से हटे हैं। उन्हें कांग्रेस की सरकार आने पर वापस जोड़ा जाएगा।

राहुल गांधी ने कहा कि कुछ साल पहले मैं कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4 हजार किलोमीटर चला। मेरा इरादा यही था कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। नफरत से देश कमजोर होता है, जैसे परिवार में यह फैल जाती है तो फैमिली खत्म हो जाती है। ऐसी स्थिति देश की होती है। यदि आपने नरेंद्र मोदी का चेहरा देखेंगे तो वह आंख में आंख में नहीं मिला पाते। मैं उनकी आंख में देखता हूं, लेकिन वह नीचे देखते हैं। वह कहते हैं कि हमारी 56 इंच की छाती है, लेकिन यह मजाक है। नरेंद्र मोदी ने तो देश को ही बेच दिया।

रायबरेली के सांसद ने कहा कि भाजपा ने अपना पूरा पैसा अडानी के पास रख दिया है। नरेंद्र मोदी की सरकार हर ठेका और हर काम अडानी को ही देती है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह सरकार को पैसा देता है और समर्थन देता है। मीडिया भी चलाता है। अडानी की कंपनी का नाम तो मोदानी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अडानी तो भारत के बाहर भी नहीं जा सकता और यदि वह बाहर निकले तो फिर अमेरिका उनको पकड़ लेगा। अमेरिका को पता लग गया है कि क्या चल रहा है। अडानी के खिलाफ जो केस है, वह वास्तव में नरेंद्र मोदी पर है। डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि मैं दो मिनट में नरेंद्र मोदी का करियर खत्म कर दूंगा, लेकिन यह चूं तक नहीं कर पाते।

'ट्रंप से यस सर-यस सर करते हैं पीएम मोदी'

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी का पूरा कंट्रोल तो ट्रंप के पास है। ट्रंप यदि कहे कि आप जंप करिए तो कूदेंगे। वह कहे कि मेरे आगे झुक जाओ तो ये झुक जाएं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कृषि सेक्टर अमेरिका के लिए खोल दिया है। इन लोगों ने अमेरिका के साथ ही तेल खरीदने का करार कर लिया है। उनसे कह दिया है कि यदि हम किसी और देश से तेल खरीदेंगे तो आपसे पहले पूछ लेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि ट्रंप से तो नरेंद्र मोदी बस ‘यस सर, यस सर’ करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों का पूरा डेटा ही नरेंद्र मोदी ने अमेरिका को दे दिया है। इन्होंने ट्रंप से दावा किया है कि हर साल 9 लाख करोड़ का माल भारत अमेरिका से खरीदेगा। राहुल गांधी ने कहा कि जिस तरह की ट्रेड डील हुई है, उससे साफ है कि पीएम मोदी देशद्रोही हैं।

'वोटर लिस्ट से हटे नामों को हम सत्ता में आने पर जुड़वाएंगे'

राहुल गांधी ने कहा कि संविधान के खिलाफ काम करते हुए लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए। उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, जिन लोगों के नाम काटे गए हैं। उन्हें कांग्रेस की सरकार आने पर जोड़ा जाएगा।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash

दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।


अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।

और पढ़ें