Hindi Newsपश्चिम बंगाल न्यूज़No NRC Notice Why Involve Me Bengal Woman Counters Mamata Banerjee claims
मेरा नाम क्यों घसीटा, कोई नोटिस नहीं मिला; ममता बनर्जी के NRC वाले दावे पर बोली बंगाली महिला

मेरा नाम क्यों घसीटा, कोई नोटिस नहीं मिला; ममता बनर्जी के NRC वाले दावे पर बोली बंगाली महिला

संक्षेप: ममता बनर्जी ने दावा किया था कि बंगाल की एक महिला अंजलि को एनआरसी पर नोटिस मिला है। इस पर अब वो महिला सामने आई है। महिला का आरोप है कि उसका नाम क्यों घसीटा जा रहा है, उसे कोई नोटिस नहीं मिला।

Wed, 23 July 2025 09:18 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
share Share
Follow Us on

पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस समय नया तूफान खड़ा हो गया जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि फलकाटा शहर की एक बंगाली भाषी महिला को एनआरसी का नोटिस भेजा गया है। हालांकि, जिस महिला का जिक्र हुआ है, उन्होंने किसी भी तरह के नोटिस मिलने से साफ इनकार कर दिया है। महिला का कहना है कि उसे एनआरसी पर सीएम ममता बनर्जी के दावे की जानकारी मीडिया कर्मियों से मिली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

महिला का नाम अंजलि शील बताया जा रहा है। वह एक गृहिणी हैं। अंजलि शील ने बताया कि उन्हें इस बारे में सबसे पहले एक मीडिया कर्मी ने फोन कर जानकारी दी। उनका कहना था, "मैंने कोई नोटिस नहीं पाया है। मुझे तो कल ही मीडिया के कॉल से पता चला कि मेरे नाम पर कोई नोटिस जारी हुआ है।"

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, 25 साल से पश्चिम बंगाल के फलकाटा में अपने ससुराल में रह रहीं अंजलि शील ने पूरे मामले पर हैरानी जताई है। अंजलि शील मूल रूप से असम के धुबरी जिले की रहने वाली हैं। शादी के बाद वे पश्चिम बंगाल के फलकाटा आ गई थीं, जबकि उनके मायके वाले अभी भी असम में ही रहते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे समझ नहीं आ रहा कि ये सब क्यों हो रहा है। मैं इसमें क्यों घसीटी जा रही हूं, मुझे कुछ भी समझ नहीं आ रहा।" उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अगर कोई आधिकारिक नोटिस उनके नाम पर है, तो वो पहले पुलिस या सरकारी अधिकारियों के पास होना चाहिए था, न कि मीडिया के पास।

ये भी पढ़ें:'भाषायी आतंकवाद फैला रही BJP'; विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी हमलावर

यह पूरा विवाद उस समय उठा है जब राज्य में मतदाता सूची की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) प्रक्रिया चल रही है, जिसे भाजपा अवैध प्रवासियों की पहचान का जरिया बता रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मुद्दे को केंद्र की एनआरसी नीति के खिलाफ उठाया और यहां तक कह दिया कि इस पर वे कानूनी कार्रवाई करेंगी।

यह मामला अब राज्य की राजनीति में एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है, जहां एनआरसी जैसे संवेदनशील विषय पर आरोप-प्रत्यारोप तेज़ हो गए हैं।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।