Hindi Newsपश्चिम बंगाल न्यूज़kolkata rape murder case new updates family claims police tried to hush up case bribe us
केस दबाना चाहती थी पुलिस, सीनियर अफसर ने रिश्वत देनी चाही; कोलकाता कांड पर परिवार का बड़ा दावा

केस दबाना चाहती थी पुलिस, सीनियर अफसर ने रिश्वत देनी चाही; कोलकाता कांड पर परिवार का बड़ा दावा

संक्षेप:

  • कोलकाता के आरजी कर सरकारी अस्पताल में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या की वारदात का मामला अभी भी गर्माया हुआ है। इस बीच पीड़िता के परिवार का आरोप है कि पुलिस ने मामला दबाने के लिए उन्हें रिश्वत देने की कोशिश की।

Sep 05, 2024 09:48 am ISTGaurav Kala कोलकाता, पीटीआई
share Share
Follow Us on

पिछले महीने कोलकाता के आरजी कर सरकारी अस्पताल में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या की वारदात का मामला अभी भी गर्माया हुआ है। पूरे बंगाल में आरोपियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच महिला डॉक्टर के परिवार ने कोलकाता पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। दावा किया कि पुलिस का ऐक्शन शुरुआत से ही संदेह पैदा करने वाला था। उन्होंने जल्दीबाजी में अंतिम संस्कार किया और मामले को दबाने के लिए हमें रिश्वत भी देने की कोशिश की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कोलकाता के महिला डॉक्टर के साथ हुए जघन्य कांड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाग लेते हुए पीड़िता के परिवार वालों ने न्याय की मांग की है और कोलकाता के एक सीनियर पुलिस अधिकारी पर उन्हें रिश्वत देने की कोशिश करने का आरोप लगाया। बता दें कि महिला डॉक्टर का शव 9 अगस्त को अस्पताल के परिसर से बरामद किया गया था।

मृतक महिला डॉक्टर के पिता का कहना है, “पुलिस ने शुरू से ही मामले को दबाने की कोशिश की। हमें शव देखने की अनुमति नहीं दी गई और जब शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया तो हमें पुलिस स्टेशन में इंतजार करना पड़ा। बाद में, जब शव हमें सौंपा गया, तो एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने हमें पैसे की पेशकश की, जिसे हमने तुरंत अस्वीकार कर दिया।”

गौरतलब है कि कलकत्ता हाई कोर्ट ने अगस्त के दूसरे हफ्ते में केस को सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था। बीते सोमवार को, सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष को अस्पताल में कथित वित्तीय कदाचार के मामले में गिरफ्तार किया।

पश्चिम बंगाल विधानसभा ने सर्वसम्मति से राज्य बलात्कार विरोधी विधेयक पारित किया है। इस कानून में यदि बलात्कार पीड़िता की वारदात के मौत हो जाती है या वह शारिरिक रूप से असक्षम हो जाती है तो दोषियों के लिए मृत्युदंड की मांग की गई है। वहीं, बलात्कार के अन्य अपराधियों के लिए पैरोल के बिना आजीवन कारावास की सजा की मांग की गई है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।