बंगाल में राइफल तान थाना इंचार्ज ने लिखा- नए असाइनमेंट को तैयार, हो गए सस्पेंड; EC से हुई थी शिकायत

लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
Follow us on Google News
share

पश्चिम बंगाल में कोलकाता पुलिस ने अपने ही अधिकारी पर बड़ा ऐक्शन लिया है। कालीघाट पुलिस थाने में तैनात प्रभारी अफसर गौतम दास को सस्पेंड कर दिया गया है। असल में गौतम दास ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की थी। इसमें वह राइफल ताने हुए नजर आ रहे हैं।

बंगाल में राइफल तान थाना इंचार्ज ने लिखा- नए असाइनमेंट को तैयार, हो गए सस्पेंड; EC से हुई थी शिकायत

पश्चिम बंगाल में कोलकाता पुलिस ने अपने ही अधिकारी पर बड़ा ऐक्शन लिया है। कालीघाट पुलिस थाने में तैनात प्रभारी अफसर गौतम दास को सस्पेंड कर दिया गया है। असल में गौतम दास ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की थी। इसमें वह राइफल ताने हुए नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘नए असाइनमेंट के लिए तैयार।’ इसकी शिकायत चुनाव आयोग में हुई थी, जिसके बाद ही गौतम दास को सस्पेंड कर दिया गया। गौतम दास की जगह, चमेली मुखर्जी को कालीघाट थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल चुनावों से ठीक पहले दास को कालीघाट पुलिस थाने में तैनात किया गया था।

टीएमसी की शिकायत के बाद एक्शन
यह कार्रवाई टीएमसी द्वारा चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराने के बाद हुई। इसमें आरोप लगाया गया था कि दास ने सेवा नियमों का उल्लंघन करते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की थी। टीएमसी के प्रदेश उपाध्यक्ष जॉयप्रकाश मजूमदार ने एक्स पर एक फोटो पोस्ट की थी। इसमें गौतम दास वर्दी में हथियार पकड़े नजर आ रहे हैं। इसके बाद ही सत्ताधारी दल ने चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की।

किस राज्य में किसकी सरकार? 🤔 सबसे तेज़ सीट-वाइज रुझान—हिंदुस्तान ऐप पर!
अभी डाउनलोड करें 📲

मजूमदार ने इस पोस्ट को गलत बताते हुए लिखा कि यह फोटो न केवल असुविधाजनक है बल्कि कानूनी हिसाब से भी आपत्तिजनक है। इसमें ऐसा लग रहा है कि वह किसी की तरफ हथियार दिखा रहा है। मजूमदार ने आगे आरोप लगाया कि यह पोस्ट कोलकाता पुलिस के सोशल मीडिया दिशानिर्देशों के साथ-साथ केंद्र सरकार के निर्देशों का भी उल्लंघन है। उन्होंने कहाकि ड्यूटी पर तैनात किसी भी पुलिस अधिकारी को सोशल मीडिया पर यूनिफॉर्म में बंदूक के साथ फोटो पोस्ट करने की अनुमति नहीं है। उकसाने वाला कैप्शन या तस्वीर पोस्ट करने की सख्ती से मनाही है।

सवाल भी उठाया
अपनी शिकायत में मजूमदार ने इस बात पर भी सवाल उठाया है कि पुलिस अफसर ने जो हथियार पकड़ रखा है, क्या उसे यह चलाने की ट्रेनिंग दी गई है? साथ ही यह भी पूछा है कि क्या उसे यह अधिकारिक रूप से दिया गया था? उन्होंने आगे लिखा कि इस तरह की पोस्ट को आम जनता के लिए धमकी माना जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने मामले में जांच और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

और पढ़ें