BJP से TMC, तृणमूल से फिर भाजपा; बंगाल में जबरन जॉइन करवाई जा रही पार्टी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आपको बता दें कि ममता बनर्जी उत्तरी बंगाल के दौरे पर निकल गई हैं और जलपाईगुड़ी तथा दार्जिलिंग जिलों में चुनावी रैलियां कर रही हैं। गुरुवार को धूपगुड़ी में अभिषेक बनर्जी की एक जनसभा होनी है।

BJP से TMC, तृणमूल से फिर भाजपा; बंगाल में जबरन जॉइन करवाई जा रही पार्टी

Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए रणभूमि तैयार है। आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। इस बीच, जलपाईगुड़ी जिले की धूपगुड़ी विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (AITC) के उम्मीदवार और विधायक प्रोफेसर निर्मल चंद्र रॉय पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने एक BJP कार्यकर्ता को एक निजी घर में बुलाया गया और जबरदस्ती तृणमूल कांग्रेस में शामिल कराया। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता ने घर वापसी कर ली। आपको बता दें कि भाजपा कार्यकर्ता की पहचान सुकुमार मोदक के रूप में हुई है।

मोदक ने धूपगुड़ी से BJP उम्मीदवार नरेश रॉय की मौजूदगी में भाजपा का दामना थाम लिया। इस घटना से पूरे जलपाईगुड़ी के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

आपको बता दें कि ममता बनर्जी उत्तरी बंगाल के दौरे पर निकल गई हैं और जलपाईगुड़ी तथा दार्जिलिंग जिलों में चुनावी रैलियां कर रही हैं। गुरुवार को धूपगुड़ी में अभिषेक बनर्जी की एक जनसभा होनी है। इस क्षेत्र में BJP की अच्छी-खासी मौजूदगी है। यही कारण है कि सत्ताधारी पार्टी विपक्ष के खेमे में सेंध लगाने की कोशिश कर रही थी। हालांकि यह कोशिश नाकाम रही।

धूपगुड़ी में BJP की मजबूत पकड़

पार्टी में वापस लौटे BJP कार्यकर्ता सुकुमार ने आरोप लगाया कि मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और सत्ताधारी पार्टी के सदस्यों ने उसे उसके घर के पास बुलाया, जबरदस्ती उसके हाथों में तृणमूल पार्टी का झंडा थमा दिया और सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर दिया। इसमें उसे तृणमूल कांग्रेस में शामिल होते हुए दिखाया गया था। तृणमूल उम्मीदवार ने खुद भी इस BJP कार्यकर्ता के अपनी पार्टी में शामिल होने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। बुधवार को धूपगुड़ी विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार के पहुंचने पर सुकुमार रैली में शामिल हुआ और एक बार फिर BJP का झंडा स्वीकार किया।

इसके अलावा धूपगुड़ी ब्लॉक की गधेड़ियारखुटी ग्राम पंचायत के बूथ नंबर 15/104 पर कुल 40 लोगों ने BJP उम्मीदवार के नेतृत्व में औपचारिक रूप से BJP की सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता मौजूद थे। भाजपा के जिला सचिव मिताली रॉय, मंडल अध्यक्ष पलाश बसाक और BJP नेता कमलेश सिंह रॉय शामिल थे। जिन्होंने भाजपा का दामन थामा वे सभी CPI(M) और तृणमूल कांग्रेस छोड़कर आए थे।

आपको बता दें कि धुपगुड़ी में मतदान 23 अप्रैल को पहले चरण में होना निर्धारित है। चुनावों से पहले, BJP के एक कार्यकर्ता को जबरन सत्ताधारी दल में शामिल किए जाने के आरोपों ने विरोधी खेमों के बीच एक तीखी राजनीतिक तनातनी पैदा कर दी है।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें