अब घर में बैठकर हार्मोनियम बजाएं, बंगाल बीजेपी चीफ का अभिषेक बनर्जी पर तंज; फलता में प्रचार का न्योता

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

फलता में वोटिंग से पहले चुनाव प्रचार जोर हो गया है। बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने अभिषेक बनर्जी को प्रचार के लिए न्योता देते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा कि डीजे बजाने की बात करने वाले अब घर में हार्मोनियम बजा रहे हैं।

अब घर में बैठकर हार्मोनियम बजाएं, बंगाल बीजेपी चीफ का अभिषेक बनर्जी पर तंज; फलता में प्रचार का न्योता

पश्चिम बंगाल की एक सीट पर अभी चुनाव होना बाकी है। फलता सीट पर गड़बड़ियों की शिकायत के बाद दोबारा मतदान कराने का ऐलान किया गया था। 21 मई को इस सीट पर दोबारा वोटिंग होने जा रही है। उससे पहले बीजेपी और टीएमसी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। प्रदेश में बीजेपी चीफ समिक भट्टाचार्य अपने उम्मीदवार दीपांशु पांडा के लिए प्रचार करने फलता पहुंचे थे। उन्होंने यहां प्रचार के लिए अभिषेक बनर्जी को भी न्योता दिया और तंज कसते हुए कहा कि जो लोग चुनाव परिणाम के बाद डीजे बजाने की बात करते थे अब अपने घरों में हार्मोनियम बजा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह सीट तो अभिषेक बनर्जी की लोकसभा सीट के अंतरगत आती है फिर भी वह प्रचार करने नहीं आ रहे हैं। भट्टाचार्य ने कहा, हम आपको बहुत याद कर रहे हैं। कृपया फलता में प्रचार करने आइए। हमारे कार्यकर्ता आपका शंख बजाकर स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी बातें करने वाले टीएमसी नेता अपने घरों में बैठ गए हैं क्योंकि अब उनके पास पुलिस की ताकत नहीं बची है।

घरों में सिमट गए टीएमसी नेता

अभिषेक बनर्जी के डीजे बजाने वाले बयान को लेकर उन्होंने कहा, अब डीजे सबके घरों के अंदर ही बज रहे हैं। एक दिन पहले, मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी ने फाल्टा में चुनाव प्रचार किया और कहा कि विधानसभा क्षेत्र में पुनर्मतदान से ''मतदाताओं के अधिकार बहाल होंगे, जहां भतीजे (अभिषेक बनर्जी) के राजनीतिक परिदृश्य में आने के बाद से लोग संसदीय, विधानसभा और पंचायत चुनावों में 10 वर्षों से मतदान नहीं कर पाए हैं।' भट्टाचार्य ने रविवार को दावा किया कि पार्टी की चुनावी हार के बाद तृणमूल नेतृत्व गायब हो गया है और आरोप लगाया कि जो लोग कभी आक्रामक रूप से बोलते थे, वे अब घरों के अंदर सिमट कर रह गए हैं। घरों से बाहर निकलना भी उन्हें रास नहीं आ रहा है।

हम आपको याद कर रहे- समिक भट्टाचार्य

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा, ' पुलिस वहां नहीं है, इसलिए नेता भी नहीं हैं। कोई काफिला नहीं है, इसलिए अब कोई शोर-शराबा भी नहीं है। कृपया फलता आइए और प्रचार कीजिए। हमारे कार्यकर्ता और जिला नेतृत्व फूलों से और शंख बजाकर आपका स्वागत करेंगे।' उन्होंने कहा, ''हम आपको बहुत याद कर रहे हैं। कृपया आइए।' भाजपा नेता ने बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा, ''होशियार नेताओं का सुनहरा घर बिखर गया है। जिन्होंने लड़ने का वादा किया था, वे अब घर पर छायी उदासी से लड़ रहे हैं।''

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें