Bengal Rain: नतीजों से पहले बदल गया बंगाल का मौसम, कोलकाता समेत कई जिलों में बारिश की चेतावनी

लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
Follow us on Google News
share

West Bengal Rain: बंगाल में चुनावी नतीजे आने से पहले बरसात हो रही है। अगले एक हफ्ते तक कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिमी मेदिनीपुर में गुरुवार तक बरसात जारी रहेगी। 

Bengal Rain: नतीजों से पहले बदल गया बंगाल का मौसम, कोलकाता समेत कई जिलों में बारिश की चेतावनी

Bengal Rain: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चार मई को आने वाले नतीजों का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। लेकिन इससे पहले राज्य के कई जिलों में जमकर बारिश से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कोलकाता, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूच बिहार समेत कई जिलों में बारिश, गरब-आंधी का मौसम बना हुआ है। आने वाले दिनों में कई जिलों में बारिश जारी रहने वाली है।

जलपाईगुड़ी में एक मई को सात से 20 सेंटीमीटर तक बरसात हो सकती है। इसके अलावा, कूचबिहार, अलीद्वारपुर में तीन मई तक भारी बरसात का अलर्ट है। मालदा दिनाजपुर जैसे जिलों में भी गरज और बरसात होने वाली है। समुद्र के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के चलने की भी संभावना है। इस दौरान, स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार रह सकती है।

दो चरणों में हुए मतदान के समय चिलचिलाती गर्मी पड़ी थी। पिछले दो दिनों से बरसात की वजह से राहत मिली है। कोलकाता और उसके आस-पास के इलाकों में बीती शाम से लगातार बारिश हो रही है। इसके साथ तेज आंधी और बिजली भी कड़क रही है। दक्षिण बंगाल के जिलों में कुछ और दिनों तक आंधी-तूफान जारी रहेगा।

आने वाले मंगलवार तक कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिमी मेदिनीपुर में गुरुवार तक बरसात जारी रहेगी। आसनसोल में अगले सात दिन तक बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट है। बर्दवान जिले में भी हफ्तेभर तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है।इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहेगा।

दार्जिलिंग में अगले सात दिनों तक भारी बरसात, आंधी तूफान और 50 की स्पीड से हवाओं के चलने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहेगा। डायमंड हार्बर जिले में छह मई तक बारिश होगी। मुर्शीदाबाद, पुरुलिया, सिलिगुड़ी, सुंदरबन आदि जिलो में भी हफ्तेभर तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें