बंगाल में खेला हो गया? ममता बनर्जी ने बुलाई बैठक और 'गायब' हो गए 10 विधायक, TMC के 70 MLA ही पहुंचे

Devendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share

Mamata Banerjee Meeting: ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर बुलाई गई महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के 80 नवनिर्वाचित विधायकों में से मात्र 70 ही पहुंचे, जबकि करीब 10 विधायक अनुपस्थित रहे।

बंगाल में खेला हो गया? ममता बनर्जी ने बुलाई बैठक और 'गायब' हो गए 10 विधायक, TMC के 70 MLA ही पहुंचे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आंतरिक मंथन तेज कर दिया है। ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर बुलाई गई महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के 80 नवनिर्वाचित विधायकों में से मात्र 70 ही पहुंचे, जबकि करीब 10 विधायक अनुपस्थित रहे, यूं कहें तो गायब रहे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विपक्ष के नेता के चयन पर भी चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार, विधानसभा में टीएमसी की रणनीति तय करने के साथ-साथ 10 सदस्यीय तथ्य-जांच समिति के गठन पर भी विचार किया गया।

अभिषेक बनर्जी समेत शीर्ष नेता रहे मौजूद

बताया जा रहा है कि टीएमसी की राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी बैठक में शामिल हुए। ममता बनर्जी के आवास पर आयोजित इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद और विधायक बड़े संख्या में पहुंचे। पार्टी विधानसभा के अंदर और बाहर दोनों मोर्चों पर रणनीति तैयार करने में जुटी हुई है। बता दें कि यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब टीएमसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर राज्य के विभिन्न हिस्सों में हमलों की शिकायतें लगातार आ रही हैं।

ममता के बयान पर भाजपा का पलटवार

बता दें कि यह बैठक ममता बनर्जी के उस विवादित बयान के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि हम हारे नहीं हैं। अगर हम हार जाते तो इस्तीफा दे देते। भाजपा ने इस बयान की तीखी आलोचना करते हुए सवाल उठाया कि हार स्वीकार न करते हुए तृणमूल कांग्रेस सत्ता में बने रहने की कोशिश क्यों कर रही है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत के बावजूद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार करने के एक दिन बाद बुधवार को ममता बनर्जी ने अपना राजनीतिक रुख और सख्त कर लिया।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने उनके इस फैसले को विधानसभा चुनाव परिणामों में कथित 'हेरफेर' के खिलाफ 'प्रतीकात्मक विरोध' बताया और आने वाले समय में लंबी राजनीतिक व कानूनी लड़ाई के संकेत दिए। ममता बनर्जी ने अपने कालीघाट आवास पर नवनिर्वाचित तृणमूल विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की बैठक में कथित तौर पर कहा कि भाजपा ने चुनाव 'लूट' लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी मतगणना के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें