महिलाओं को हर माह 2000, किसानों को सालाना 15 हजार; बंगाल में जमीं तलाशती कांग्रेस के घोषणा पत्र में और क्या?

Apr 07, 2026 08:53 pm ISTPramod Praveen पीटीआई, कोलकाता
share

महिलाओं के अलावा सीमांत भूमिहीन किसानों को 15000 रुपये सालाना देने और 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली का वादा किया गया है। इसके अलावा हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा का वादा किया गया है।

महिलाओं को हर माह 2000, किसानों को सालाना 15 हजार; बंगाल में जमीं तलाशती कांग्रेस के घोषणा पत्र में और क्या?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कोलकाता में घोषणा पत्र जारी कर करते हुए पार्टी को लोगों के सामने तीसरे विकल्प के रूप में पेश किया है। खरगे ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा, "हमारा घोषणा पत्र ‘जनता के लिए राहत’ और ‘बंगाल के विकास’ को ध्यान में रखकर बनाया गया है।" उन्होंने कहा कि हम बहुत दिनों के बाद बंगाल में सभी सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। इसलिए, यहाँ के लोगों को एक नया विकल्प देने की कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस ने इस घोषणा पत्र के जरिए महिलाओं को अपने पाले में करने की पुरजोर कोशिश की है। इसलिए महिलाओं के लिए कई वादे किए गए हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में कहा गया है कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो बंगाल में महिलाओं को हर माह 2000 रुपये की सहायता दी जाएगी और मुफ्त परिवहन सेवा दी जाएगी। घोषणा पत्र में लड़कियों को स्नातकोत्तर स्तर तक मुफ्त शिक्षा देने का भी वादा किया गया है।

किसानों को 15000 रुपये सालाना

महिलाओं के अलावा सीमांत भूमिहीन किसानों को 15000 रुपये सालाना देने और 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली का वादा किया गया है। इसके अलावा हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा का वादा किया गया है। युवाओं के लिए रोजगार और हर जिले में AI सेंटर बनाने की भी बात कही गई है। कांग्रेस के घोषणापत्र में एक साल के अंदर सभी खाली सरकारी पदों पर राज्य के युवाओं की भर्ती के लिए 'युवा सम्मान' योजना शुरू करने का वादा किया गया है। कांग्रेस के घोषणापत्र में पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में एआई, कौशल विकास केंद्रों का वादा किया गया है।

ममता ने भी पिछले माह जारी किया था लुभावन घोषणा पत्र

इससे पहले 20 मार्च को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया था, जिसका शीर्षक "10 प्रतिज्ञा" (10 वादे) है। उस घोषणा पत्र में बनर्जी ने 'दुआरे चिकित्सा' योजना शुरू करने की घोषणा की थी, जिसके तहत हर बूथ पर कैंप लगाकर घर-घर जाकर मेडिकल सुविधा देने का वादा किया गया है। इसके अलावा उन्होंने 'लक्ष्मी भंडार' योजना के तहत सामाजिक कल्याण के उपायों को बी जारी रखने का वादा किया है। ममता ने 7-8 नए ज़िले और ब्लॉक, साथ ही नई नगरपालिकाएँ बनाने की योजनाओं पर ज़ोर दिया है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में 294 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए वोटिंग दो चरणों में - 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगी, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होनी है।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen

प्रमोद कुमार प्रवीण देश-विदेश की समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक हलचलों पर चिंतन-मंथन करने वाले और पैनी पकड़ रखने वाले हैं। ईटीवी से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की। कुल करीब दो दशक का इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते हैं। संप्रति लाइव हिन्दुस्तान में विगत तीन से ज्यादा वर्षों से समाचार संपादक के तौर पर कार्यरत हैं और अमूमन सांध्यकालीन पारी में बहुआयामी पत्रकारीय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप से पहले NDTV, जनसत्ता, ईटीवी, इंडिया न्यूज, फोकस न्यूज, साधना न्यूज और ईटीवी में कार्य करने का अनुभव है। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और लेखक रहे हैं। विश्वविद्यालय स्तर से लेकर कई अकादमिक, शैक्षणिक और सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न मंचों पर अकादमिक और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी हुए हैं। रुचियों में फिल्में देखना और पढ़ना-पढ़ाना पसंद, सामाजिक और जनसरोकार के कार्यों में भी रुचि है।

अकादमिक योग्यता: भूगोल में जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर और संवेदनशील विषय पर पीएचडी उपाधिधारक हैं। इसके साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर भी हैं। पीएचडी शोध का विषय- 'मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन-एक भौगोलिक अध्ययन' रहा है। शोध के दौरान करीब दर्जन भर राष्ट्रीय और अंततराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध पत्र पढ़ने और प्रस्तुत करने का अनुभव है। भारतीय विज्ञान कांग्रेस में भी शोध पोस्टर प्रदर्शनी का चयन हो चुका है। शोध पर आधारित एक पुस्तक के लेखक हैं। पुस्तक का नाम 'मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन' है। पत्रकारिता में आने से पहले महाविद्यालय स्तर पर शिक्षण कार्य भी कर चुके हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।