क्या सच में महाभारत ग्रंथ को घर पर रखने से लड़ाई-झगड़े होते हैं?
हिंदू धर्म में रामायण, महाभारत और श्रीमद भागवत गीता जैसे कई महत्वपूर्ण धार्मिक ग्रंथ हैं।
धार्मिक ग्रंथ
Pic Credit: Shutterstock
हिंदुओं के प्रमुख ग्रंथों में वेदव्यास द्वारा रचित महाकाव्य ग्रंथ 'महाभारत' शामिल है।
महाभारत
अक्सर लोग घर पर रामायण और गीता आदि ग्रंथों को रखते है और पाठ करते हैं। लेकिन महाभारत ग्रंथ से जुड़ी ये मान्यता है कि इसे घर पर नहीं रखना चाहिए।
घर पर धर्म ग्रंथ
आइए आज बात करते हैं कि ऐसा क्यों कहा जाता है, और क्या सच में इसे घर पर नहीं रखना चाहिए।
घर पर रखें या नहीं
Pic Credit: Shutterstock
रामायण के युद्ध में भगवान राम असुर रावण के खिलाफ लड़े थे। वहीं महाभारत का युद्ध भाइयों के बीच हुआ था।
महाभारत युद्ध
Pic Credit: Shutterstock
महाभारत ग्रंथ में किन कामों को नहीं करना चाहिए, इसकी शिक्षा दी गई है। जबकि अन्य ग्रंथों में किन कार्यों को करना चाहिए, इस पर बताया गया है।
महाभारत ग्रंथ की शिक्षा
Pic Credit: Shutterstock
रामायण आदर्श प्रधान और महाभारत यथार्थ प्रधान ग्रंथ है। रामायण में 'कैसा होना चाहिए' बताया गया है, वहीं महाभारत में 'कैसा है' इस पर बात की गई है।
महाभारत में यथार्थ
Pic Credit: Shutterstock
महाभारत को पढ़कर उसका सही अर्थ समझने के लिए बहुत ही सजगता और समझ की आवश्यकता है।
समझ की जरूरत
Pic Credit: Shutterstock
अगर इस ग्रंथ में लिखी बातों को गलत तरह से समझा गया, तो इसका प्रभाव नकारात्मक पड़ सकता है।
नकारात्मक प्रभाव
कौरव और पांडव भाइयों के बीच महाभारत युद्ध हुआ। इस ग्रंथ को साधारण दृष्टि से पड़ने वाले लोग अगर इसका यह अर्थ निकालते हैं कि भाई से लड़ना गलत नहीं है, तो यह उचित नहीं होगा।
कौरव और पांडव
सामान्य समझ के साथ महाभारत ग्रंथ को पढ़ना और सही शिक्षा प्राप्त करना मुश्किल है। साथ ही इसके घर पर रखने और पाठ करने से झगड़ा होने की मान्यता प्रचलित हुई।
ग्रंथ पाठ ना करें
यह जानकारी सिर्फ मान्यताओं, धर्मग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी जानकारी को मानने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें।